फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: स्कूल बस खेत में पलटी, आठ बच्चे थे गाड़ी में

Mon, 02 Jan 2023 04:56 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

अलीगढ़ में खैर के गुरूकुल पब्लिक स्कूल की बस खेत में पलट गई। बस में आठ बच्चे बताए जा रहे हैं। जिसमें चालक, परिचालक और बच्चे अंदर ही फंस गए। सभी को सुरक्षित बाहर निकाला गया। 
विज्ञापन
खेत में पलटी गुरूकुल पब्लिक स्कूल की बस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ के खैर में स्थित गुरूकुल पब्लिक स्कूल की बस सुबह 9.30 बजे निसूजा गांव के पास एक खेत में पलट गई। बस के अंदर बैठे आठ बच्चों में चीख पुकार मच गई। ग्रामीणों ने बस के चालक, परिचालक और बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला। 

विज्ञापन


खैर के सोमना रोड पर गुरूकुल पब्लिक स्कूल की एक बस बच्चों को स्कूल लेकर जा रही थी। जैसे ही बस निसूजा गांव के पास से गुजर रही थी, अचानक बस की स्टेयरिंग फेल हो गई। बस अनियंत्रित होकर खेतों में पलट गई। वहां पर ग्रामीणों ने पहुंचकर बच्चों और चालक-परिचालक को बस के अंदर से निकाला। स्कूल प्रबंधन को सूचना दी गई। बच्चों को अस्पताल ले जाया गया। बच्चों के परिजनों को भी सूचित किया गया। अभिभावक बच्चों को अपने साथ ले गए। 

स्कूल के चेयरमैन मनोज राठी ने बताया कि सुबह 9.30 बजे बस अनियंत्रित होकर पलट गई। बस को क्रेन से सीधा किया गया। बस में आठ बच्चे थे, सभी स्वस्थ हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें