फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुसूचित जाति की बच्ची से दुष्कर्म, हालत नाजुक

सार

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी अनुसूचित जाति की सात वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला समाने आया है।मां की चीख पुकार सुन ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।बच्ची के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी तालिब के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
बच्ची से दुष्कर्म का आरोपी। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी अनुसूचित जाति की सात वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला समाने आया है। बच्ची को नाजुक हालत में पं. दीनदयाल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव निवासी अनुसूचित जाति के मजदूर की सात वर्षीय बेटी घर के बाहर खेल रही थी।
तभी आरोपी तालिब उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ करबन नदी के किनारे झाड़ियों में ले गया। जहां उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद बच्ची को वहीं छोड़कर भाग गया। बच्ची को खोजते हुए उसकी मां करबन नदी के किनारे पहुंची तो देखा कि वह नाजुक हालत में झाड़ियों में पड़ी है। मां की चीख पुकार सुन ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बच्ची को पं. दीनदयाल अस्पताल में भर्ती कराया है। बच्ची के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी तालिब के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

बच्ची के साथ दुष्कर्म के आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
- मोहसिन खान, सीओ गभाना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें