फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AMU: सीनियर सेकेंडरी स्कूल, स्नातक-परास्नातक में प्रवेश परीक्षा का कार्यक्रम घोषित, इन तारीखों में होगा एग्जाम

Thu, 28 Mar 2024 11:00 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

एएमयू ने प्रवेश परीक्षा का कार्यक्रम जारी कर दिया है। बीएससी (ऑनर्स), बीएड, बीएएलएलबी,  सीनियर सेकेंडरी स्कूल, स्नातक और परास्नातक आदि का कार्यक्रम घोषित कर दिया है।
विज्ञापन
एएमयू।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी ने सीनियर सेकेंडरी स्कूल, स्नातक और परास्नातक में प्रवेश परीक्षा का कार्यक्रम जारी कर दिया है। परीक्षा 8 जून से होंगी। अवधि दो और तीन घंटे होगी।

  • बीएससी (ऑनर्स) की प्रवेश परीक्षा 8 जून को सुबह 10 बजे से होगी। यह परीक्षा दो घंटे की होगी। 
  • बीएससी बीएड की प्रवेश परीक्षा 8 जून को सुबह 10 बजे से होगी। पहले प्रश्नपत्र की परीक्षा दो घंटे और दूसरे प्रश्न पत्र की परीक्षा दोपहर 12:15 बजे से होगी, जो आधे घंटे की होगी। 
  • बी.कॉम (ऑनर्स) की प्रवेश परीक्षा 8 जून को सुबह 10 बजे से होगी। यह परीक्षा दो घंटे की होगी। 
  • बीए (ऑनर्स) की प्रवेश परीक्षा 8 जून को दोपहर 3 बजे से होगी। यह परीक्षा दो घंटे की होगी। 
  • बीए बीएड की प्रवेश परीक्षा 8 जून को दोपहर 3 बजे से होगी। पहले प्रश्न पत्र की परीक्षा दो घंटे और दूसरे प्रश्न पत्र की परीक्षा शाम 5:15 बजे से होगी, जो आधे घंटे की होगी। 
  • सीएटी (एमबीए, एमबीए आईबी, एमबीए आईबीएफ, एमबीए फाइनेंशियल मैनेजमेंट, एमटीटीएम), एमएसडब्लू एमआईआरएम, एमएचआरएच, एमबीए की प्रवेश परीक्षा 8 जून को सुबह 10 बजे से होगी। यह परीक्षा दो घंटे की होगी। 
  • एमबीए अस्पताल प्रशासन की प्रवेश परीक्षा 8 जून को दोपहर 3 बजे से होगी। पहले प्रश्न पत्र की परीक्षा दो घंटे और दूसरे प्रश्न पत्र की परीक्षा शाम 5:15 बजे से होगी, जो आधे घंटे की होगी। 
  • सीनियर सेकेंडरी स्कूल (डिप्लोमा इन इंजीनियरिंग) की प्रवेश परीक्षा 9 जून को सुबह 10 बजे से होगी। यह परीक्षा दो घंटे की होगी। 
  • सीनियर सेकेंडरी स्कूल (मानविकी, कॉमर्स) ब्रिज कोर्स की प्रवेश परीक्षा 9 जून को दोपहर 3 बजे से होगी। यह परीक्षा दो घंटे की होगी। 
  • बीटेक, बीआर्क  प्रवेश परीक्षा 10 जून को सुबह 10 बजे से होगी। यह परीक्षा तीन घंटे की होगी। 
  • बीएएलएलबी की प्रवेश परीक्षा 10 जून को शाम 4 बजे से होगी। यह परीक्षा दो घंटे की होगी। 
  • बीएड की प्रवेश परीक्षा 10 जून को शाम 4 बजे से होगी। यह परीक्षा दो घंटे की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें