समाजवादी बाबा साहब डॉ. आंबेडकर वाहिनी के निवर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष व सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता मिठाईलाल भारती ने कहा कि नगर निकाय चुनाव में यादव, मुसलमान के साथ ही अनुसूचित जाति भी पार्टी का आधार वोट बैंक बनने जा रहा है।
मंगलवार को अलीगढ़ आगमन पर जिला कार्यालय में उन का स्वागत किया गया। मिठाईलाल भारती ने कार्यकर्ताओं से कहा कि लोकतंत्र और संविधान बचाने के लिए अधिक से अधिक दलित पिछड़े, अल्पसंख्यकों को जागरूक करते हुए पार्टी का सक्रिय व साधारण सदस्य बनाएं। इस बार यादव, मुसलमान के साथ ही अनुसूचित जाति भी पार्टी का आधार वोट बनने जा रहा है। वर्ष 2022 में प्रदेश के निकाय चुनाव में अनुसूचित जाति समाज सपा से जुड़ेगा।
अध्यक्षता निवर्तमान जिलाध्यक्ष गिरीश यादव व संचालन डॉ. कृपाल सिंह यादव ने किया। इस मौके पर अशोक यादव, विजेंद्र सिंह यादव, डॉ. बादशाह खान, अहमद सईद सिद्दीकी, प्रभु सिंह सुमन, डॉ. भूरी सिंह, मनोज जाटव, अजय चौधरी, मोहम्मद काशिफ, पूरनमल प्रजापति, सूरजपाल राणा, लक्ष्मी धनगर, पूजा गौतम, प्रशांत वाल्मीकि, रंजीत चौधरी, देवेंद्र प्रधान, डॉ. कबीर खान पप्पू प्रधान, कुमार बहादुर बघेल, पूजा गौतम, सुनीता यादव, आरती सिंह, पूनम कश्यप, कमलेश बौद्ध, जैकी ठाकुर, सोनू पंडित, नीरज यादव, पंकज वाल्मीकि, प्रताप सिंह, महेश सागर, राकेश यादव, बाबू सिंह धनगर, विकास यादव, अनमोल वशिष्ठ आदि मौजूद रहे।