फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: सेंट्रल बैंक फ्राड में आराेपी सौरभ का पिता-हेड कैशियर गिरफ्तार, मैनेजर अभी भी फरार

Thu, 22 Jun 2023 01:15 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

अलीगढ़ की सेंट्रल बैंक घोटाले के मामले में बैंक मैनेजर अमरजीत व कथित बैंक मित्र पर पूरा दोष मढ़ा गया। मामले में चौदह मुकदमों के आधार पर इनकी तलाश शुरू हुई। मगर पिछले दिनों कथित बैंक मित्र सौरभ गुप्ता ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया। इसके बाद उसे दो दिन के रिमांड पर लिया गया।
विज्ञापन
सेंट्रल बैंक - फोटो : Central Bank
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महानगर के नौरंगाबाद की सेंट्रल बैंक ऑफा इंडिया शाखा में हुए गबन मामले में दो दिन की रिमांड में पुलिस कथित बैंक मित्र से कोई सुराग नहीं उलगवा पाई। अब उसे सुबह जेल दाखिल किया जाएगा। मगर साक्ष्यों के आधार पर उसके पिता को जरूर गिरफ्तार कर जेल भेजा है। साथ में बैंक की हेड कैशियर को भी गिरफ्तार कर लिया गया।

विज्ञापन


बैंक घोटाले के मामले में बैंक मैनेजर अमरजीत व कथित बैंक मित्र पर पूरा दोष मढ़ा गया। मामले में चौदह मुकदमों के आधार पर इनकी तलाश शुरू हुई। मगर पिछले दिनों कथित बैंक मित्र सौरभ गुप्ता ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया। इसके बाद उसे दो दिन के रिमांड पर लिया गया। मंगलवार सुबह दस बजे से बृहस्पतिवार सुबह दस बजे तक का रिमांड जारी है।

उससे दो दिन तक चली पूछताछ में वह बस एक ही रट लगाए हुए है कि रकम पूरी अमरजीत के पास है। वह तो सिर्फ ग्राहक लाता था और मदद करता था। इधर, विवेचना में यह प्रकाश में आया कि सौरभ ने अपने पिता के खाते में दस लाख रुपये डाले थे। उसी दिन निकाल भी लिए थे। इस विषय में वह चुप्पी साध गया। इस आधार पर उसके पिता को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।
विज्ञापन


एसपी सिटी कुलदीप सिंह गुणावत बताते हैं कि सौरभ को सुबह जेल भेजा जाएगा। अमरजीत की गिरफ्तारी के बाद फिर आमने-सामने पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया जाएगा। वहीं हेड कैशियर नीरा रानी को गिरफ्तार कर लिया है। जिनसे पूछताछ जारी है। उस पर कई चेक बिना हस्ताक्षर या फर्जी हस्ताक्षर के पास करने का आरोप है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें