पश्चिमी बंगाल से दिल्ली जा रहे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के धर्मजागरण कार्यकर्ता का दुर्घटना में निधन हो गया। सूचना पर संघ के कार्यकर्ता बागला संयुक्त जिला अस्पताल पहुंच गये। परिजनों के आग्रह पर स्थानीय संघ कार्यकर्ताओं ने मृतक का अन्तिम संस्कार रविवार को शहर के इगलास अड्डा स्थित पत्थरवाली श्मशान घाट पर किया। पश्चिम बंगाल से मृतक के परिजन अंतिम संस्कार में वर्चुअली शामिल हुए।
बता दें कि बीते दिनों कोतवाली सासनी क्षेत्र की गोहाना चौकी के निकट रेलवे ट्रैक पर एक व्यक्ति का शव मिला था। मृतक की पहचान जयदेव दास पुत्र किशन दास निवासी इटहार जयकाली वारी उत्तर दिनाजपुर पं. बंगाल के रूप में हुई थी। अंतिम संस्कार में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नगर संघचालक डॉ पीपी सिंह, नगर कार्यवाह भानु, सह नगर कार्यवाह टिंकू राना, नगर सेवा प्रमुख आंनद गोयल, नगर सामाजिक सद्भाव प्रमुख महेश दीक्षित, समाजसेवी सुनीत आर्या, प्रवीन वार्ष्णेय, आयोग दीपक, बंटी भाई कपड़े वाले, नीरज गोयल, रोमी ठाकुर, तरुण राघव, नित्कर्ष गर्ग, धीरेंद्र पाठक, धु्रव सिंह, सौरभ शर्मा, नरेश दिवाकर, ध्रुव वार्ष्णेय, रवि गुप्ता, महेश चंद अग्रवाल, अभिषेक अग्रवाल आदि मौजूद रहे।