फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समरसता रथ यात्रा का अलीगढ़ आगमन पर होगा जोरदार स्वागत

विज्ञापन
अखिल भारतीय क्षत्रिय की बैठक करते जिलाध्यक्ष डॉ. शैलेन्द्र पाल सिंह। संवाद - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहिंदर सिंह तंवर के नेतृत्व में जम्मू से शुरू हुई देशव्यापी सामाजिक, समरसता यात्रा का पांच अक्तूबर को अलीगढ़ पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया जाएगा । यात्रा की सफलता के लिए रविवार को अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की रविवार को महानगर अध्यक्ष नेमसिंह सोलंकी के आवास पर एक बैठक हुई। अध्यक्षता राजेंद्र सिंह यदुवंशी ने की । जिलाध्यक्ष डॉ. शैलेंद्र पाल सिंह ने बताया कि समरसता रथ यात्रा का अलीगढ़ आगमन पर जोशीला स्वागत किया जाएगा । उन्होंने बताया कि सात अक्तूबर को दिल्ली के जंतर मंतर पर यात्रा का समापन होगा ।
विज्ञापन

यात्रा के जरिए आर्थिक आधार पर आरक्षण, अनुसूचित जाति, जनजाति एक्ट के दुरुपयोग को रोकने एवं क्षत्रिय इतिहास को संरक्षित करने की मांग की जा रही है । जिलाध्यक्ष वीरांगना ममता सिंह ने कहा कि आरक्षण युवाओ के पैरो में वो जंजीर है जिससे युवा दौड़ना चाहते हैं, किंतु सरकार उन्हें दौड़ने से रोक रही है। युवा जिलाध्यक्ष सौरभ तोमर ने कहा कि अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के बैनर तले समरसता यात्रा कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक पूरे देश में समाज को जगाने और एकजुट करने के लिए निकाली जा रही है। इस मौके पर महानगर अध्यक्ष वीरांगना मीरा जादौन, अनिल चौहान, डैनी ठाकुर, कविता राघव, रंजीत तोमर, संदीप चौहान, अंकित चौहान, अखिलेश तोमर, प्रज्ञवीर सिंह, राजकुमार सिंह, राकेश ठाकुर, नरेंद्र पाल सिंह, मनोज ठाकुर, गिरीश सिंह, तहसील अध्यक्ष इगलास प्रवीण तोमर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें