फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: सपा में निकाय के छह प्रत्याशी घोषित, नगर निगम में 38 पार्षद दावेदारों की पहली सूची जारी

Fri, 21 Apr 2023 03:57 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

अलीगढ़ की निकायों के जो प्रत्याशी अभी तक घोषित किए हैं। उन पर भी संशय के बादल मडरा रहे हैं। सूत्र बता रहे हैं कि उनमें से कुछ पर कल तक बदलाव हो सकता है। इधर, महानगर के पार्षदों को लेकर महासचिव मो.उस्मान ने ऐतराज जताया है। कहा है कि उनकी बिना सहमति के लिए प्रत्याशी घोषित किए गए हैं।
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

निकाय चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों में मची खींचतान के बीच सपा ने अलीगढ़ की आधा दर्जन निकाय प्रमुखों के प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। मगर इसे लेकर भी पार्टी सूत्र संशय की बात कह रहे हैं और अब तक घोषित प्रत्याशियों में कुछ पर बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। इधर, महानगर कमेटी ने नगर निगम के 38 पार्षद प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। शेष पार्षद व जिले की अन्य निकायों के प्रत्याशी आज घोषित करने के संकेत हैं।

विज्ञापन


निकाय में इन्हें मिली टिकट
जिलाध्यक्ष लक्ष्मी धनगर ने अतरौली पर वीरेंद्र सिंह लोधी, हरदुआगंज पर राहुल यादव, कौडिय़ागंज पर मेहरुननिशा, छर्रा पर नाजिया खान, चंडौस पर नीलम दिवाकर व मडराक पर निशा कुमारी को प्रत्याशी बनाया है। इसी तरह महानगर अध्यक्ष अब्दुल हमीद घोषी ने नगर निगम के पहली सूची जारी कर 38 पार्षद प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। शेष प्रत्याशी आज घोषित करने की तैयारी है। 

बदल सकते हैं प्रत्याशी
इधर, सूत्र बता रहे हैं कि जिले की निकायों के जो प्रत्याशी अभी तक घोषित किए हैं। उन पर भी संशय के बादल मडरा रहे हैं। सूत्र बता रहे हैं कि उनमें से कुछ पर कल तक बदलाव हो सकता है। इधर, महानगर के पार्षदों को लेकर महासचिव मो.उस्मान ने ऐतराज जताया है। कहा है कि उनकी बिना सहमति के लिए प्रत्याशी घोषित किए गए हैं। इसका पार्टी को नुकसान उठाना पड़ेगा।
विज्ञापन


सपा ने पार्षद के ये प्रत्याशी किए घोषित
वार्ड 4 विमला देवी, वार्ड 6 रूही शकील, वार्ड 7 अनीता देवी, वार्ड 8 लाल बहादुर, वार्ड 9 कामनी कपूर, वार्ड 10 सुमन, वार्ड 13 नसी, वार्ड 15 गुड्डी माहौर, वार्ड 16 मुकेश सूर्यवंशी, वार्ड 20 रविराज, वार्ड 21 अरुण कुमार, वार्ड 25 सुंदरलाल, वार्ड 28 मदनलाल, वार्ड 29 मोहसिन दिलशाद, वार्ड 30 मो.जावेद, वार्ड 36 मायादेवी, वार्ड 38 रामवती बघेल, वार्ड 39 मो.रईस, वार्ड 41 विजेंद्र यादव, वार्ड 42 हिना सैफी, वार्ड 45 मो.शाकिर, वार्ड 46 इमरान अहमद, वार्ड 47 मो.आसिफ, वार्ड 51 उम्मेद आलम, वार्ड 53 प्रभात सविता, वार्ड 59 डा.शबाना असलम, वार्ड 60 मनोज यादव, वार्ड 61 आमना बेगम, वार्ड 62 सतीश चंद्र, वार्ड 63 बेबी गुप्ता, वार्ड 64 गुलजार गुड्डू, वार्ड 68 अब्दुल मुत्ततिब, वार्ड 72 हाफिज अब्बासी, वार्ड 77 अमरीन, वार्ड 78 कयाम, वार्ड 83 
विज्ञापन

मो.मुराद, वार्ड 84 नूर अब्बासी, वार्ड 86 मो.इरशाद। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें