फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: रोडवेज बस ने बाइक को मारी टक्कर, किसान की सड़क हादसे में मौत

Sun, 29 Oct 2023 01:30 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

किसान अपनी रिश्तेदारी में जिला संभल के थाना जुनामई के गांव बैरपुर में दावत खाने गए थे। लौटते समय रोडवेज बस ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे किसान की मौत हो गई।
विज्ञापन
मृतक सुरेंद्र सिंह - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गांव समैना ततारपुर निवासी 43 वर्षीय सुरेंद्र सिंह पुत्र सत्यपाल सिंह बीते 27 अक्तूबर को अपनी रिश्तेदारी में जिला संभल के थाना जुनामई के गांव बैरपुर में दावत खाने गए थे। बाइक से गांव के ही खजान सिंह पुत्र भवूती सिंह व सुगड़पाल सिंह के साथ गये थे। शाम को करीब पांच बजे वापस आते समय गांव बैरपुर से निकलते ही हाईवे पर तेज रफतार से आ रही रोडवेज बस ने पीछे से बाइक को टक्कर मार दी।

विज्ञापन


टक्कर लगते ही तीनों लोग घायल हो गये। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों को जुनावई सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से गंभीर हालत में तीनों को अलीगढ़ मेडिकल कालेज के लिए रेफर कर दिया गया। जहां उपचार के दौरान देर रात्रि सुरेंद्र सिंह ने दम तोड़ दिया।

खजान सिंह व सुगड़पाल का उपचार चल रहा है। 27 अक्तूबर को पीएम के बाद शव का गांव में पहुंचा, जहां अंतिम संस्कार किया गया। मृतक खेती वाड़ी के साथ दूध का काम करता था। चार भाईयों में सबसे बड़ा था। उन्होंने अपने पीछे दो बेटे नितिन व विवेक सहित पत्नी को रोते-बिलखते छोड़ा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें