फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रद्धासुमन: बाबूजी कल्याण सिंह को अलीगढ़ से लखनऊ तक नमन, परंपरागत आयोजन में भी शामिल हुए समर्थक

Sat, 06 Jan 2024 01:02 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

लखनऊ में कल्याण सिंह परिवार ने दो माल एवेंन्यु स्थित आवास पर परंपरागत तरीके से किया। जिसमें सुबह से हवन यज्ञ हुआ और फिर श्रद्धांजलि अर्पित करने का आयोजन हुआ। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, बृजेश पाठक, प्रदेशाध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, प्रदेश सरकार में मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, बीएल वर्मा आदि प्रमुख रूप से शामिल हुए। बाकी कार्यक्रम अलीगढ़ में हुए।
विज्ञापन
कल्याण सिंह को नमन करते हुए भाजपा पदाधिकारी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रामभक्त स्व.कल्याण सिंह की 92वीं जयंती 5 जनवरी को उनके समर्थकों, अनुयायियों व शुभचिंतकों ने श्रद्धापूर्वक मनाई। बाबूजी को याद करते हुए जिले में कार्यक्रम किए गए। मुख्य आयोजन कल्याण सिंह परिवार द्वारा लखनऊ में आयोजित किया। पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि देकर उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया।
विज्ञापन



मुख्य आयोजन लखनऊ में कल्याण सिंह परिवार ने दो माल एवेंन्यु स्थित आवास पर परंपरागत तरीके से किया। जिसमें सुबह से हवन यज्ञ हुआ और फिर श्रद्धांजलि अर्पित करने का आयोजन हुआ। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, बृजेश पाठक, प्रदेशाध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, प्रदेश सरकार में मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, बीएल वर्मा आदि प्रमुख रूप से शामिल हुए। कल्याण सिंह पुत्र एटा सांसद राजवीर सिंह राजू, पौत्र मंत्री संदीप सिंह, सौरभ सिंह, पूर्व विधायक प्रेमलता वर्मा आदि ने सभी की अगवानी की। इस मौके पर जिले से मंत्री अनूप प्रधान, सांसद सतीश गौतम, एमएलसी मानवेंद्र सिंह, जिलाध्यक्ष कृष्णपाल सिंह लाला, कोल इंडिया निदेशक शशि सिंह, सतेंद्र सिंह,ब्लाक प्रमुख राहुल सिंह, भाजयुमो जिलाध्यक्ष धर्मवीर सिंह लोधी, युवा नेता सुमित शर्मा शिब्बो, हितेंद्र उपाध्याय बंटी, एडीजीसी जेपी राजपूत, विजय विक्रम सिंह चीकू, मानव महाजन, मोनू अग्रवाल आदि ने श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन



जिले में जगह जगह हुए ये आयोजन
जिले में मुख्य आयोजन भाजपा जिला कार्यालय कयामपुर पर हुआ। जहां हवन यज्ञ कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष गौरव शर्मा, अवध सिंह बघेल, राकेश ठाकुर, संजय चौधरी, देवेन्द्र राजपूत, कन्हैया लाल आदि थे। भाजपा महानगर कार्यालय पर यज्ञ कर खिचड़ी बाटकर बाबूजी का जन्म दिवस मनाया। इस मौके पर महापौर प्रशांत सिंघल,पूर्व महानगर अध्यक्ष  विवेक सारस्वत ,उपाध्यक्ष संजय गोयल,उपाध्यक्ष सुबोध स्वीटी ,उपाध्यक्ष यतेंद्र जी वाई के,महामंत्री वैभव गौतम,डॉक्टर पुस्पेंद्र पचौरी,उपाध्यक्ष मनोज शर्मा,संजू बजाज,पार्षद योगेश सिंघल,कुलदीप पांडे, अजय गुप्ता, जगदीश महाजन,मुकेश मदन,संजय शर्मा आदि थे। इधर, भाजपा नेता राजेंद्र चीफ की अगुवाई में जिला अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा मलखान सिंह में पुष्प अर्पित किए गए। इस मौके पर फरहीन मोहसिन, सीएमएस नीता कुलश्रेष्ठ, डा.राजेंद्र बंसल, डा. कासिम, मैनेजर मनीष द्ववेदी, मेहंदी हसन(टीटू) आदि थे। वहीं जिला अस्पताल के बाहर शहर विधायक मुक्ता संजीव राजा ने इस मौके पर कंबल वितरित किए। यहां अतुल राजाजी आदि साथ रहे।
विज्ञापन

पार्षद हरीश सैनी के नेतृत्व में दीनदयाल अस्पताल में मरीजों को फल वितरण किया गया। इस मौके पर हेमंत गर्ग, शिबू वाष्र्णेय, बॉबी अग्रवाल, उमेश राजपूत, भरत सैनी आदि थे। इधर, अवंतीबाई चौराहे पर हवन में निशित शर्मा, भाजपा नेता नरेंद्र वर्मा, पूर्व जिला पंचायत सदस्य, लतेश लोधी, आशंक गौड़, आदि मौजूद रहे। शशि सिंह के आवास पर युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष प्रमेन्द्र पाल सिंह गुड्डू के नेतृत्व में युवाओं ने कल्याण सिंह जी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। अति पिछड़ा अधिकार मंच द्वारा गांधी आई हॉस्पिटल शॉपिंग परिसर में कार्यक्रम किया गया। इस मौके पर नजमुद्दीन अंसारी, मुकेश कुमार सैनी, जवाहरलाल बघेल एडवोकेट, सतीश चंद्र नायक, वीरपाल सिंह प्रजापति आदि थे। वहीं अमर शहीद फाउंडेशन की ओर से फल और गर्म वस्त्र वितरित किए गए। इस मौके पर सुरेंद्र कुमार वाष्र्णेय, सुरेंद्र शर्मा आदि थे। विधायक ठा.जयवीर सिंह ने अतरौली में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस मौके पर एमएलसी ऋषिपाल सिंह आदि थे। पूर्व जिला पंचायत सदस्य बाबूलाल लोधी के नेतृत्व में गांव पंजीपुर में हवन यज्ञ किया गया। यहां पर सत्येंद्र लोधी, बॉबी राजपूत, विजयपाल सिंह लोधी, कांति खंडेलवाल, किरण लोधी, नरेश लोधी आदि उपस्थित थे। हिंदू जागरण मंच द्वारा लोधी समाज के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने कार्यक्रम किया। यहां पर रामकिशन शर्मा, आचार्य प्रेमपाल, विभाकर आर्य आदि थे। 


इधर, एक गोष्ठी का आयोजन मुख्य वक्ता महानगर मंत्री भाजपा यतिन दीक्षित की अगुवाई में किया गया। इस मौके पर गौरव शर्मा, पार्षद पुष्पेंद्र जादौन,पार्षद सुनील निगम, वैभव राज सिंह ,नवीन शर्मा आदि थे। भाजपाइयों ने सरकारी अस्पताल में फल बांटकर जयंती मनाई। इस मौके पर महानगर उपाध्यक्ष सुरेश शर्मा, शहर विधायक मुक्ता राजा, ओपी लाला,डॉ. दिनेश शर्मा, पवन शर्मा, सुभाष सुभानु, राज सक्सेना, नितिन सुपारी आदि थे।


विपरीत परिस्थितियों में समझौता नहीं किया बाबूजी ने
रष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने पद्म विभूषण गोपालदास नीरज व पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की जयंती श्रीराम बैंक्वेट हॉल सुरेंद्रनगर में मनाई। कोल विधायक अनिल पाराशर ने बताया कि बाबूजी (कल्याण सिंह) ने कभी विपरीत परिस्थितियों में गलत बातों से समझौता नहीं किया। शहर विधायक मुक्ता संजीव राजा ने कहा कि उनके पति संजीव राजा को राजनीति में लाने वाले बाबूजी ही थे। छर्रा विधायक ठा. रवेंद्रपाल सिंह ने कहा की बाबूजी के नेतृत्व में राम मंदिर आंदोलन आगे बढ़ा। जिला पंचायत अध्यक्ष विजय सिंह ने कहा कि उन्होंने हमेशा महिलाओं के आरक्षण की वकालत की। बीएसए डॉ. राकेश कुमार सिंह ने बताया कि कल्याण सिंह का अलीगढ़ में ही नहीं बल्कि पूरे भारत में एक अलग पहचान है।


जिलाध्यक्ष डॉ. राजेश चौहान ने बताया कि बेसिक शिक्षा विभाग में बीएडधारक कल्याण सिंह के बदौलत शिक्षक बना है। एडी बेसिक डॉ. कृपा शंकर वर्मा ने विचार व्यक्त किए। संचालन संगठन के जिला महामंत्री सुशील कुमार शर्मा ने किया। हवन कार्यक्रम में बरौली विधायक ठा. जयवीर सिंह, एमएलसी चौधरी ऋषिपाल सिंह, ब्लॉक प्रमुख लोधा ठाकुर हरेंद्र सिंह, क्षत्रिय महासभा के जिला अध्यक्ष विवेक चौहान, मंडल अध्यक्ष पारस चौहान, महिला अध्यक्ष प्रतिभा राघव, पार्षद वीरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें