नगर पंचायत कार्यालय में दो माह से रिक्त चल रहे ईओ के पद पर किसी अधिकारी की तैनाती न होने से कर्मचारी और पेंशनर खासे परेशान हैं। उनके वेतन, पेंशन और भत्तों का भुगतान नहीं हो पा रहा है।
बीती 31 जनवरी को शासन स्तर से कौड़ियागंज पर नियुक्त अधिशासी अधिकारी रजनीश शर्मा का तबादला बदायूं की नगर पंचायत उसाबा कर दिया गया था। उनके पास जलाली नगर पंचायत का भी चार्ज था।
तबादले के बाद से अभी तक किसी ईओ को जलाली नगर पंचायत पर न तो नियुक्त किया गया है और न ही किसी ईओ को यहां से संबद्ध किया गया है। चेयरमैन फतेह सिंह कुशवाहा ने बताया कि कर्मचारियों की परेशानी को देखते हुए उच्च अधिकारियों से इस बाबत बात की गई है साथ ही शासन को पत्र लिखकर शीघ्र ईओ की नियुक्ति का आग्रह किया गया है। संवाद