फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : प्रसव के बाद मां-बच्चे की मौत पर नर्सिंग होम में हंगामा-तोड़फोड़

विज्ञापन
सीता देवी। फाइल फोटो - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
क्वार्सी थाना क्षेत्र में विष्णुपुरी स्थित शिवा नर्सिंग होम में शुक्रवार दोपहर प्रसव के बाद कुछ देर बाद प्रसूता व बच्चे की मौत पर बखेड़ा हो गया। नाराज परिवार ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया और तोड़फोड़ तक कर दी। इस दौरान डॉक्टर पक्ष व पुलिस से तीखी नोकझोंक हो गई। परिवार ने गिरफ्तारी व मुकदमे की मांग रख दी। किसी तरह देर शाम परिवार को कार्रवाई का भरोसा दिलाकर शांत किया गया, तब जाकर विवाद थमा। देर रात दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए थे और तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा था।
विज्ञापन

मोहल्ला डोरी नगर के राहुल ने अपने बड़े भाई की मौत के बाद 26 वर्षीय भाभी सीता देवी से शादी की थी। वह पहले से दो बच्चों की मां थी। फिर गर्भवती होने पर बृहस्पतिवार सुबह प्रसव के लिए शिवा नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया था। राहुल का आरोप है कि शुक्रवार सुबह 10:40 बजे महिला ने बच्ची को जन्म दिया। इसके बाद दोनों की हालत बिगड़ी तो बच्ची को एनआईसीयू में रखने व महिला को मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किया गया। परिवार का आरोप है कि इलाज में लापरवाही के चलते दोनों की हालत बिगड़ी थी और जैसे ही दोनों को एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज ले जाया जा रहा था, तभी रास्ते में मौत हो गई। मेडिकल कॉलेज पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
इस खबर पर तमाम परिजन एकत्रित हो गए और दोनों के शवों को लेकर नर्सिंग होम आ गए। जहां उन्होंने यह कहते हुए हंगामा किया कि जानबूझकर लापरवाही की गई है। बच्चे पर वजन रखा गया है। इसी में दोनों की जान गई है। बस इसी बात पर शव अस्पताल के गेट पर रखकर हंगामा शुरू कर दिया। दोपहर करीब 3:30 बजे हंगामा शुरू होने की खबर पर कुछ भाजपा नेता भी पहुंच गए। हंगामा बढ़ते देख स्टाफ धीरे धीरे खिसक गया। इस बीच वहां लोगों ने काउंटर, खिड़की आदि के शीशे तक तोड़ दिए। सूचना पर पुलिस पहुंची। परिवार को समझाने का प्रयास किया जाने लगा। मगर परिजन मानने को तैयार नहीं हुए। बाद में एसीएम व सीओ तृतीय पहुंचे।
विज्ञापन

नर्सिंग होम के डॉक्टर के समर्थन में कुछ अन्य डॉक्टर भी आ गए। इस दौरान बातचीत व समझाने के दौरान पुलिस व अन्य डॉक्टरों ने नोकझोंक तक हो गई। यहां तत्काल गिरफ्तारी की मांग रखी गई। पुलिस तत्काल गिरफ्तारी के लिए तैयार नहीं थी। किसी तरह साढ़े आठ बजे मुकदमा दर्ज करने व पोस्टमार्टम कराने पर सहमति बनी। तब हंगामा शांत हुआ। सीओ तृतीय श्वेताभ पांडेय के अनुसार शिवा नर्सिंग होम के डॉक्टर गर्ग सहित चार अन्य डॉक्टरों के खिलाफ राहुल ने तहरीर दी है, जिसमें गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। दोनों रिपोर्ट सीएमओ को भेजी जाएगी। वहां की जांच के आधार पर आगे कार्रवाई तय की जाएगी।
जब एक डॉक्टर को रुआब जमाना भारी पड़ा
इस प्रकरण की खबर पर डॉक्टर के समर्थन में बाहर से कुछ डॉक्टर भी आ गए थे। पहले तो वे वहां खड़े होकर हंसते थे, जिन्हें देख लोग नाराज हो गए और उनसे नोकझोंक हो गई। इस पर दोनों डॉक्टर अंदर चले गए और नर्सिंग होम संचालक को बुला लिया। फिर वे अंदर से ही इशारा कर सीओ व एसीएम को अंदर बुलाने लगे। इस पर सीओ भी अंदर चले गए। अंदर डॉक्टर ने सीओ पर रुआब गालिब करते हुए कहा कि वे आपके एक बड़े अधिकारी के डॉक्टर हैं। इस पर सीओ ने डॉक्टर को बाहर बुलाकर लताड़ लगाकर ठंडा कर दिया।
- प्रसव के दौरान बच्चा फंसा हुआ था। परिवार के सदस्यों की मौजूदगी में बच्चे को मशीन से निकाला गया। इसके चलते उसकी हालत नाजुक थी। उसे दबाकर सांस वापस लाने का प्रयास किया। इसी बीच महिला की भी हालत बिगड़ गई। परिवार को सब जानकारी में था। हमने जानबूझकर कुछ नहीं किया। दोनों को मेडिकल कॉलेज व नर्सरी (एनआईसीयू) रेफर किया गया। वहां उनकी मौत हो गई। अब इसी गुस्से में उन्होंने वापस आकर हंगामा किया है।
विज्ञापन

- डॉ. हर्ष गर्ग, संचालक शिवा नर्सिंग होम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें