फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: टोल प्लॉजा से गाड़ियां निशुल्क न निकालने पर किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
टोल प्लॉजा से वाहन निशुल्क न निकालने, संगठन पदाधिकारियों से अभद्र व्यवहार किए जाने का आरोप लगाते हुए मंगलवार को भारतीय किसान यूनियन टिकैत के कार्यकर्ताओं ने टोल प्लॉजा पर धरना देने के साथ हंगामा किया। इस दौरान जबरन बैरियर खोलने पर महिला टोल कर्मियों और भाकियू कार्यकर्ताओं के बीच नोकझोंक भी हुई।
विज्ञापन

सूचना पर थाना पुलिस सहित एसडीएम खैर दिग्विजय सिंह और सीओ गभाना शुबेंदु सिंह पहुंच गए। भाकियू कार्यकर्ताओं ने टोल प्लॉजा मैनेजर दिनेश कुमार सहित दस टोल कर्मियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। साथ ही नौ मई तक महिला टोल कर्मी न हटाए जाने पर 11 मई को टोल प्लॉजा पर ही पंचायत करने की चेतावनी दी।धरने में अलीगढ़ सहित बुलंदशहर, हापुड़ आदि जिलों के किसान नेता शामिल हुए। करीब पांच घंटे तक धरना और हंगामा चला। आरोप है कि भाकियू टिकैट के बुलंदशहर जिलाध्यक्ष अरब सिंह संगठन पदाधिकारियों के साथ समस्या लेकर पहुंचे थे। इसी दौरान बैरियर हटाने पर महिला टोल कर्मी गाली-गलौज और अभद्रता करने लगीं। इस पर धरने पर बैठने के साथ सूचना दी तो अलीगढ़ जिलाध्यक्ष सुंदर सिंह बालियान और हापुड़ जिलाध्यक्ष भी कार्यकर्ताओं के साथ पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें