फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: बेटी की ससुराल में मायके वालों का हंगामा, दामाद को पीटा, देवर का सिर फोड़ा

Sun, 15 Oct 2023 12:28 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

बेटी ने परिवार में कहासुनी होने पर मायके वालों को फोन कर दिया। मायके वाले बेटी की ससुराल पहुंचे। उन्होंने दामाद को जमकर पीटा और देवर का सिर फोड़ दिया। पति-पत्नी के बीच पहले से दहेज का मुकदमा चल रहा है।
विज्ञापन
पिटाई से घायल अंकुर का फोटो - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

थाना क्षेत्र के गांव भोजपुर में पति-पत्नी के विवाद में पत्नी के मायके वालों ने उसके ससुराल में हंगामा कर दिया। मायके पक्ष ने बीच-बचाव करने आए बेटी के देवर का भी सिर फोड़ दिया, दामाद को भी जमकर पीटा। सीएचसी में घायल देवर की मरहम पट्टी कर दी है जबकि उसके बड़े भाई को एक्सरे लिखकर दीन दयाल चिकित्सालय रेफर किया है।

विज्ञापन


भोजपुर निवासी अंकित पुत्र मदनलाल ने बताया कि उसका विवाह आठ साल पूर्व बरला क्षेत्र के गांव रहमापुर निवासी खुशबू पुत्री रामखिलाड़ी के साथ हुआ था। परिवार से न्यारे रहने वाले तीन बच्चों के माता-पिता अंकित व खुशबू में अक्सर विवाद होता रहता है। शुक्रवार रात को दोनों के बीच कहासुनी होने पर खुशबू ने अपने मायके फोन कर दिया।

जिस पर सुबह आठ बजे रहमापुर से उसका पिता रामखिलाड़ी, मां प्रभा देवी व भाई शिवकुमार भोजपुर पहुंच गए। जहां दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। मारपीट में अंकित के पैर में चोट लगी उसके भाई अंकुश का सिर फट गया, दूसरी ओर से खुशबू व उसका पिता, भाई घायल हो गए। मामले में दोनों पक्षों से तहरीर दी गई है। एसओ रवि चंद्रवाल का कहना है कि पति-पत्नी के बीच पहले से दहेज का मुकदमा चल रहा है। आज की घटना की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें