भारतीय जनता पार्टी महानगर के जयगंज मंडल महिला मोर्चा के उपाध्यक्ष रूबी आसिफ खान ने सुरक्षा की गुहार लगाई है। उन्होंने मुख्यमंत्री, डीजीपी, एडीजी, डीआईजी, एसएसपी को पत्र भेजा है।
जिसमें कहा कि वह नमाज भी पढ़ती हैं और पूजा-हवन भी करती हैं। इसी कड़ी में उन्होंने अपने घर पर गणेशजी की प्रतिमा स्थापित की है, जिसको लेकर कुछ जिहादी और कट्टरपंथी सोच वाले मौलानाओं को बुरा लग गया है। वह उनके खिलाफ मुसलमानों को भड़का रहे हैं। इससे उनके परिवार को जान को खतरा पैदा हो गया है। इससे पहले उन पर हमला हो चुका है, जिसकी रिपोर्ट भी दर्ज है। ब्यूरो