फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणेश प्रतिमा स्थापित करने पर रूबी खान आईं मौलानाओं के निशाने पर

विज्ञापन
मुस्लिम महिला नेत्री रूबी आसिफ खान। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
गणेश चतुर्थी पर गणेश जी की प्रतिमा स्थापित करने के बाद रूबी आसिफ खान अब इस्लामिक धर्मगुरुओं व मौलानाओं के निशाने पर आ गई हैं। देवबंद के फतवा मोबाइल सर्विस के चेयरमैन मौलाना अरशद फारूकी ने वीडियो जारी करके कहा, अगर कोई इस्लाम के खिलाफ काम करता है तो उसके खिलाफ भी वही हुक्म जारी किया जाएगा, जो मजहब के खिलाफ बोलने वालों का होता है। मौलाना के बयान पर रूबी खान ने कहा, मौलाना जेहादी और उग्रवादी हैं।
विज्ञापन

मौलाना अरशद फारूकी द्वारा वीडियो बयान जारी करने के बाद धार्मिक के साथ सियासी बहसबाजी शुरू हो गई। एएमयू के सुन्नी थियोलॉजी के पूर्व अध्यक्ष प्रोफेसर मुफ्ती जाहिद अली खान ने कहा कि मुसलमान के घर में जन्म लेने या मुसलमान मां-बाप की होने से व्यक्ति मुसलमान नहीं होता है।
शख्स अपने ईमान से मुसलमान होता है। रूबी खान ने प्रतिमा रखकर अल्लाह की इबादत में शरीक किया है। इसलिए वह मुसलमान नहीं हो सकती हैं। ऑल इंडिया कौमी तंजीम के प्रदेश उपाध्यक्ष एम जमाल खान ने कहा कि रूबी आसिफ खान भाजपा नेता हैं, जो मीडिया में सुर्खियों में बने रहने के लिए गणेश प्रतिमा स्थापित करती हैं। वह सस्ती लोकप्रियता हासिल करना चाहती हैं।
विज्ञापन

- इस तरह की बातें करने वाले जेहादी मानसिकता के व्यक्ति हैं। मैं पूजा शुरू से कर रही हूं। सभी त्योहार मनाती हूं। इससे पहले भी फतवे जारी हो चुके हैं। देश में एकता के लिए काम कर रही हूं। भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित की है। इसके बाद प्रतिमा का विसर्जन किया जाएगा।
विज्ञापन

- रूबी आसिफ खान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें