जयगंज मंडल महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष, गोमाता गो रक्षा मंच की प्रदेश सचिव, राष्ट्रीय जन कल्याणकारी परिषद की प्रदेश मंत्री, मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की जिला संयोजक रूबी आसिफ खान ने दिवाली पर अपने आवास पर श्रीगणेश जी व लक्ष्मी की मूर्ति की पूजा-अर्चना की।
दिवाली पर भाजपा नेता रूबी आसिफ खान ने अपने आवास पर श्रीगणेश और माता लक्ष्मी की पूजा-अर्चना की। इसी के साथ अपने आवास पर 101 दीप प्रज्ज्वलित किये। पूजा-अर्चना में उनके साथ दो अन्य मुस्लिम महिलायें भी शामिल हुईं। इस मौके पर उन्होंने कहा कि जिहादी मानसिकता वाले मौलानाओं के फतवों से देश नहीं चलता है।
विज्ञापन
जयगंज मंडल महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष, गोमाता गो रक्षा मंच की प्रदेश सचिव, राष्ट्रीय जन कल्याणकारी परिषद की प्रदेश मंत्री, मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की जिला संयोजक रूबी आसिफ खान ने दिवाली पर अपने आवास पर श्रीगणेश जी व लक्ष्मी की मूर्ति की पूजा-अर्चना की।
उनके साथ शमा शफीक और शबनम सईद भी पूजा-अर्चना में शामिल हुईं। उनके साथ मिलकर रूबी आसिफ खान ने अपने आवास पर 101 दीप प्रज्ज्वलित किये। इस मौके पर उन्होंने कहा कि हिंदू, मुस्लिम, सिख और ईसाई सभी को मिलकर रहने और मोहब्बत से सारे त्योहार मनाने की बात कही। उन्होंने कहा हमारा देश जिहादी मानसिकता वाले मौलानाओं से नहीं चलता है और न ही उनके फतवों से चलता है।
विज्ञापन
भाजपा नेता रूबी खान पिछले दिनों गणेश चतुर्थी पर गणेश प्रतिमा की पूजा और गंगा नदी में विसर्जन, नवरात्र पर उपवास व मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित करने के साथ प्रतिमा विसर्जन के बाद कट्टरपंथी मौलानाओं के निशाने पर आ गई थीं। उन्हें और उनके परिवार को जिंदा जलाने की धमकी भी दी गई थी। धमकी भरे पोस्टर उनकी गली और घर की दीवार पर चस्पा किए गए थे। इसके बाद पुलिस-प्रशासन को उनको सुरक्षाकर्मी मुहैया कराने पड़े।