फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Post Office: डाकघर से बदले जा सकेंगे 2000 के नोट, आदेश का है इंतजार

Sun, 07 Jan 2024 01:14 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

2000 के नोट आपके पास हैं, तो अब डाक घर में बदले जा सकते हैं। नोट बदलने के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र भरना होगा। एक बार में अधिकतम 20 हजार रुपये तक के नोट बदले जा सकते हैं या खाते में जमा कर सकते हैं। 
विज्ञापन
2000 का नोट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय रिजर्व बैंक ने चलन से वापस लिए 2000 रुपये के नोट डाकघरों की मदद से बदलने की सुविधा प्रदान कर दी है। हालांकि अलीगढ में डाक विभाग के अफसर अभी विस्तृत आदेश आने का इंतजार कर रहे हैं। इसके बाद ही नागरिकों को इसकी सुविधा मिल सकेगी। 

विज्ञापन


आरबीआई के अनुसार नोट बदलने के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र भरना होगा। एक बार में अधिकतम 20 हजार रुपये तक के नोट बदले जा सकते हैं या खाते में जमा कर सकते हैं। पिछले साल मई माह में 2,000 रुपये के नोटों को वापस लेने का फैसला लिया गया था। इसके लिए तय समय सीमा समाप्त हो चुकी है। प्रवर अधीक्षक डाकघर संजय कुमार सिंह ने बताया कि आरबीआई स्तर से लिए गए निर्णय का विस्तृत आदेश अभी मिला नहीं है। 8 जनवरी तक नया आदेश मिलने की संभावना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें