फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh: सरेशाम तमंचा दिखाकर जूता व्यापारी से लूटे 1.12 लाख रुपये, पुलिस जांच में जुटी

Mon, 01 Aug 2022 01:30 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़

सार

क्वार्सी थाना क्षेत्र की शांति सरोवर कॉलोनी निवासी मोहित गोयल पुत्र दिनेश गोयल जूता व्यापारी है। मोहित रविवार को कार से चालक अमित वर्मा के साथ दुकानदारों पर तकादा करने गया था। वह बबराला और अतरौली से होकर हरदुआगंज आया था। यहीं उसके साथ वारदात हो गई।
विज्ञापन
तमंचा दिखाकर नकदी लूटी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरदुआगंज में दुकानदारों से तकादा कर लौट रहे कार सवार जूता व्यापारी से बाइक सवार बदमाशों ने सरेशाम तमंचा दिखाकर 1.12 लाख रुपये लूट लिए। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी के फुटेज खंगाल रही है। घटना से क्षेत्र के व्यापारियों में डर का माहौल है।

विज्ञापन


क्वार्सी थाना क्षेत्र की शांति सरोवर कॉलोनी निवासी मोहित गोयल पुत्र दिनेश गोयल जूता व्यापारी है। मोहित रविवार को कार से चालक अमित वर्मा के साथ दुकानदारों पर तकादा करने गया था। वह बबराला और अतरौली से होकर हरदुआगंज आया था। करीब शाम चार बजे मोहित नेहरू जूनियर स्कूल के पास कार और चालक को छोड़कर उधारी के रुपये मांगने चला गया। रुपये लेकर वह वापस कार के पास आया, तभी बाइक पर सवार दो बदमाशों ने तमंचा तानकर रुपयों से भरा थैला लूट लिया और हनुमानगढ़ी रोड की ओर भाग गए। थैले में 1.12 लाख रुपये थे।

सरेशाम लूट की घटना से क्षेत्र के व्यापारियों में डर का माहौल है। लूट की सूचना पर थाना प्रभारी राजेश कुमार, कस्बा प्रभारी जितेंद्र सिंह घटनास्थल पर पहुंच गए। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालकर जांच पड़ताल में जुटी है। अतरौली के सीओ ने बताया कि तकादा कर लौट रहे जूता व्यापारी से लूट की घटना हुई है। तहरीर मिल गई है। सीसीटीवी फुटेज में कुछ चीजें सामने आ रहीं हैं, जिसकी गहनता से जांच पड़ताल की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें