छत गिरने से वृद्ध की अस्पताल में हुई मौत।
- फोटो : Samvad
हाथरस। शहर के प्रमुख तालाब चौराहा के निकट मथुरा रोड पर लकड़ी की टाल का कमरा गिरने से वृद्ध की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
रमनपुर निवासी सोवरन सिंह की तालाब चौराहा के पास लकड़ी की टाल थी। टाल लंबे समय से बंद थी। टाल पर बना कमरा भी जर्जर हो चुका था। रविवार रात सोवरन सिंह टाल पर बने कमरे में सो रहे थे। अचानक कमरे की छत गिर गई। जिसके मलबे में दबकर सोवरन सिंह (60) घायल हो गए। छत गिरने की आवाज से लोग मौके पर पहुंच गए। सोवरन सिंह को मलबे से बमुकिश्कल बाहर निकाला। क्षेत्रीय लोगों ने उन्हें उपचार के लिए बागला जिला अस्पताल में भर्ती कराया। मामले की सूचना पर थाना कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। बागला अस्पताल में उपचार के दौरान सोवरन सिंह की मौत हो गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।