फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूट : पहले दिन संदिग्ध, अब टप्पेबाजी बता तीन को दबोचा

सार

सोमवार को सीओ मोहिसन खान ने बताया कि जनसेवा केंद्र संचालक रामअवतार सिंह छोटे नोटों को बदलकर बडे़ नोट देने का धंधा करते हैं। तीनों आरोपियों को सोमना मोड़ से गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों के पास से दो लाख रुपये, कार और तमंचे बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
पुलिस टीम के साथ आरोपी - फोटो : GABHANA
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दौरऊ मोड़ पर जनसेवा केंद्र से 24 सितंबर को हुई चार लाख रुपये की लूट में पुलिस ने तीन आरोपियाें को दबोच लिया है। उनके पास से कार, तमंचे और दो लाख रुपये भी बरामद हुए हैं। हालांकि पुलिस ने लूट को टप्पेबाजी में बदलते हुए टप्पेबाजी की नई कहानी बताई है। उधर पकड़े गए आरोपियों को न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

24 सितंबर को दौरऊ पर जनसेवा केंद्र चलाने वाले राम अवतार सिंह के साथ चार लाख रुपये की लूट हुई थी। कार सवार बदमाश रुपयों से भरा बैग लूटकर भाग गए थे। तब पुलिस ने लूट की घटना को संदिग्ध बताया था। सोमवार को सीओ मोहिसन खान ने बताया कि जनसेवा केंद्र संचालक रामअवतार सिंह छोटे नोटों को बदलकर बडे़ नोट देने का धंधा करते हैं।
इसके बदले वह कमीशन लेते हैं। 24 सितंबर को गौरव पुत्र अजय कुमार निवासी भगवानगढ़ी नगला पटवारी थाना क्वार्सी अलीगढ़ हालमुकाम नीलकंठ हास्टल लोधी विहार थाना सासनी गेट, नासिर पुत्र साजिद खां निवासी बनैल थाना पहासू जिला बुलंदशहर हालमुकाम रू टावर के पास रठगांव थाना जवां और हुकुम सिंह पुत्र केशव देव भगवानगढ़ी थाना क्वार्सी रामअवतार के पास कमीशन पर नोट बदलवाने पहुंचे थे। यह तीनों बैग में कागज की गड्डी के ऊपर असली नोट लगाकर पहुंचे थे। चेक करने पर बैग में नोट की जगह कागज मिलने पर रामअवतार का आरोपियों से विवाद हो गया।
विज्ञापन

इसी दौरान मौका देखकर आरोपी राम अवतार से रुपयों भरा बैग छीनकर भाग निकले। तीनों आरोपियों को सोमना मोड़ से गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों के पास से दो लाख रुपये, कार और तमंचे बरामद हुए हैं। गिरफ्तार करने वाली टीम में थाना प्रभारी निरीक्षक आदेश पाल सिंह, उपनिरीक्षक रवि वर्मा, अनिल यादव, स्वाट प्रभारी जोगेंद्र सिंह, आरक्षी नकुल अहलावत, सोमवीर सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें