फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rakshabandhan: बहनों को निशुल्क बस यात्रा की सौगात देने की तैयारी में रोडवेज, दिशा-निर्देश मिलने का है इंतजार

Tue, 02 Aug 2022 01:36 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

11 अगस्त रक्षाबंधन के दिन रोडवेज की किसी भी बस में (साधारण, जनरथ या वातानुुकूलित) रात 12 से अगले दिन रात 12 बजे तक 24 घंटे निशुल्क यात्रा कराने की तैयारी में परिवहन निगम है। हालांकि शासन की तरफ से अभी तक निशुल्क यात्रा कराने को लेकर दिशा-निर्देश नहीं आया है, लेकिन पूर्व की भांति परिवहन निगम ने अपनी तैयारी तेज कर दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ में रक्षाबंधन पर बहनों को निशुल्क यात्रा की सौगात देने के लिए रोडवेज ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। हालांकि, शासन की तरफ से अभी तक निशुल्क यात्रा कराने को लेकर दिशा-निर्देश नहीं आया है, लेकिन पूर्व की भांति परिवहन निगम ने अपनी तैयारी तेज कर दी है।

विज्ञापन


11 अगस्त रक्षाबंधन के दिन रोडवेज की किसी भी बस में (साधारण, जनरथ या वातानुुकूलित) रात 12 से अगले दिन रात 12 बजे तक 24 घंटे निशुल्क यात्रा कराने की तैयारी है। परिचालक उनका टिकट तो बनाएंगे लेकिन वह जीरो (शून्य) बैलेंस का होगा। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक वाईपी सिंह ने बताया कि शासन की तरफ से इस वर्ष के लिए अभी तक निशुल्क यात्रा को लेकर दिशा-निर्देश नहीं आया है। लेकिन तैयारी शुरू कर दी गई है।

लगभग सभी नई टिकट मशीनों में जीरो बैलेंस टिकट फीड करा दिया गया है। महिलाओं के साथ चलने वाले पुरुषों का पूरा किराया लगेगा। उन्होंने बताया कि दिल्ली-कानपुर रूट के अलावा लोकल रूटों पर भी अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी। इसके लिए रोडवेज कार्यशाला में खड़ी बसों को दुरुस्त किया जा रहा है, जिससे यात्रियों की संख्या बढ़ने पर बसें कम न पड़ें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें