कोरोना के चलते अलीगढ़ से दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान जाने वाली रोडवेज बसों पर 15 जून तक पाबंदी लगा दी गई है। यहां से हर दिन करीब 100 बसें इन राज्यों को जाती थीं। सबसे अधिक संचालन दिल्ली के लिए होता था। रोडवेज के बुद्ध विहार डिपो के एआरएम योगेंद्र पाल सिंह ने बताया कि रोडवेज बसों को अभी इन राज्यों के लिए नहीं संचालित किया जाएगा। शासन की ओर से यह आदेश मिला है। ब्यूरो