रोडवेज बस के नीचे दबी पड़ी साइकिल
- फोटो : अमर उजाला
साइकिल पर जा रहे छात्र को रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। टक्कर से छात्र की मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों ने अलीगढ-कासगंज रोड पर जाम लगाया। पुलिस के समझाने पर बड़ी मुश्किल से जाम खोला।
थाना गंगीरी के गांव दभौरा निवासी 13 वर्षीय प्रदीप कुमार पुत्र मनवीर सिंह कक्षा पांच में पढता था। ब्रहस्पतिवार की सुबह छात्र घर से साइकिल पर दवा लेने गया था। 12 बजे के करीब प्रदीप दवा लेकर तेहरा मोड से साइकिल पर घर जा रहा था। तभी एक ईट भटठे के पास सामने से आ रहे रोडबेज बस चालक ने साइकिल सवार छात्र प्रदीप को रोंद दिया। प्रदीप की मौके पर ही मौत हो गयी।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने छात्र प्रदीप के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेजा व बस को थाने पर खडा कर दिया है। गुस्साये ग्रामीणों ने बबूल का पेड़ अलीगढ-कासगंज रोड पर डाल कर करीब आधा घेटे तक जामक लगाए रखा। पुलिस के समझाने-बुझाने पर जाम को खेला गया।
मृतक प्रदीप के बडे भाई सोनू ने रोडबेज बस नंबर यूपी 81बीएफ3226 के अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। मृतक तीन भाईयों में सबसे छोटा था। छात्र प्रदीप ने माता-पिता व दोनों भाईयों सहित परिवार वालों को रोते बिलखते छोड़ा है।