फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: ट्रक से टकराई रोडवेज बस और बाइक, पांच घायल

Sun, 28 Jan 2024 01:23 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

सोहराबगेट डिपो की बस सवारियां लेकर दिल्ली जा रही थी। दौरऊ मोड़ पर कोहरे के कारण यह बस चंडौस की ओर से आ रहे ट्रक से टकरा गई। इसी दौरान पीछे से आ रहे बाइक सवार की बाइक भी ट्रक से टकरा गई।
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त रोडवेज बस - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

27 जनवरी की सुबह करीब आठ बजे हाईवे पर दौरऊ मोड़ के पास कोहरे में ट्रक से एक रोडवेज बस और मोटर साइकिल टकरा गई। हादसे में रोडवेज बस के चालक, परिचालक सहित पांच लोग घायल हुए हैं।

विज्ञापन


सोहराबगेट डिपो की बस सवारियां लेकर दिल्ली जा रही थी। दौरऊ मोड़ पर कोहरे के कारण यह बस चंडौस की ओर से आ रहे ट्रक से टकरा गई। इसी दौरान पीछे से आ रहे बाइक सवार की बाइक भी ट्रक से टकरा गई। हादसे के बाद हाईवे पर जाम लग गया। टोल प्लाॅजा की रिलीफ टीम व पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को खुर्जा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया।

हादसे में रोडवेज बस के चालक, परिचालक अनिल राज निवासी शांति काॅलोनी इटावा, सवारी चंद्रभुवन सिंह निवासी प्रतापगढ़ और बाइक सवार अमित कुमार शर्मा निवासी लोधी विहार थाना सासनी गेट अलीगढ़ आदि घायल हुए हैं। पुलिस ने क्रेन के जरिये वाहनों को हटवाकर सड़क यातायात सुचारू कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें