फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 करोड़ रुपये से होगा गांवों की सड़कों का चौड़ीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में दो हजार की आबादी वाली गांवों की सड़कों के जल्द ही दिन सुधरेंगे। यहां सड़कों की चौड़ाई बढ़ाने के साथ ही लंबे समय से खराब सड़कों की मरम्मत भी की जाएगी। पहले चरण में 20 करोड़ रुपये की धनराशि इन सड़कों पर खर्च की जाएगी। इसके अलावा जिले में करीब 35 क्षतिग्रस्त एवं संकरे पुलों की मरम्मत के लिए भी लोक निर्माण विभाग ने कार्ययोजना तैयार कर प्रस्ताव शासन को भेजा है। शासन से मंजूरी मिलते ही इन पुलों की मरम्मत की जाएगी।
विज्ञापन

शासन ने ऐसे गांव जिनकी आबादी दो हजार अथवा उससे अधिक है और आवागमन के लिए सड़कें छोटी हैं, वहां सड़कों के चौड़ीकरण के साथ ही उनकी चौड़ाई 5.5 मीटर करने का प्रस्ताव मांगा है। इसको लेकर जिले के करीब 120 से अधिक गांवों का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। शासन ने इन सड़कों के लिए पहले चरण में 20 करोड़ रुपये की धनराशि जारी की है। इसके अलावा जिले में क्षतिग्रस्त पुलों एवं संकरे पुलों की मरम्मत एवं चौड़ीकरण के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। पिछले दिनों जिले में जर्जर एवं दयनीय पुलों का सर्वे कराया गया है। इसमें 230 पुलों में से करीब 35 पुल मामूली रूप से क्षतिग्रस्त हैं और उनकी मरम्मत की जानी हैं।
लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता रवींद्र सिंह के अनुसार जिले भर में सड़कों में गड्ढे़ भरने का अभियान जारी है। करीब 2870 किलोमीटर सड़कों में से करीब 50 फीसद यानी 1453 किलोमीटर सड़कों की मरम्मत कर उनके गड्ढ़ों को भरा जा चुका है। शेष के गड्ढ़े भरने का अभियान जारी है और 15 नवंबर तक इन गड्ढों को भर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें