फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: सड़कें बदहाल, कांवड लाने वाले शिवभक्तों को होगी परेशानी, 18 फरवरी को है महाशिवरात्रि का पर्व

Sun, 12 Feb 2023 05:27 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

18 फरवरी को इस बार महाशिवरात्रि का पर्व है। मगर, प्रशासन की ओर से इस बार कांवड़ियों की सुविधा के लिए कोई इंतजाम नजर नहीं आ रहे हैं। जबकि, जिले की अधिकतर सड़कें बदहाल हैं और इनसे गुजरने वाले कांवड़ियों का बुरा हाल हो सकता है। आलम यह है कि सड़कों में बने गड्ढ़े और फैले गिट्टियां एवं कंकड़ उनकी परेशानी बढ़ाएंगे।
विज्ञापन
कांवड़ यात्रा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ में इन दिनों तमाम सड़कें बदहाल हैं। सड़कों में हो रहे गहरे गड्ढे़ महाशिवरात्रि पर्व पर कांवड़ चढ़ाने वाले शिवभक्तों को परेशानी पैदा करेंगे। अभी तक संबंधित विभागों ने कोई तैयारी नहीं की है। जबकि शिवभक्तों ने हरिद्वार, ऋषिकेश, गढ़मुक्तेश्वर आदि स्थानों से कांवड़ लाने की तैयारी शुरू कर दी है तो रामघाट, अनूपशहर, राजघाट से गंगाजल लाकर शिव का जलाभिषेक करने वाले भक्त महाशिवरात्रि से दो दिन पूर्व रवाना होगें।

विज्ञापन


18 फरवरी को इस बार महाशिवरात्रि का पर्व है। मगर, प्रशासन की ओर से इस बार कांवड़ियों की सुविधा के लिए कोई इंतजाम नजर नहीं आ रहे हैं। जबकि, जिले की अधिकतर सड़कें बदहाल हैं और इनसे गुजरने वाले कांवड़ियों का बुरा हाल हो सकता है। आलम यह है कि सड़कों में बने गड्ढ़े और फैले गिट्टियां एवं कंकड़ उनकी परेशानी बढ़ाएंगे। सड़कों में जगह-जगह हो रहे गड्ढे़ कांवडियों की परेशानी का सबब बनेंगे।

जयगंज में पाइप लाइन बिछाने को खोद डाली सड़क, श्रद्धालु होंगे परेशान
स्मार्ट सिटी योजना में जयगंज स्थित मंगलेश्वर महादेव मंदिर के पास नगर निगम अफसरों ने पूरी सड़क को खोदवा डाला है। इससे महाशिवरात्रि पर आने वाले श्रद्धालुओं एवं कावंड लेकर आने वाले कांवडियों को बेहद दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। इसको लेकर श्रद्धालुओं में काफी आक्रोश है। मंदिर समिति के अंकित वार्ष्णेय का कहना है कि नगर निगम के अफसरों ने यह भी ध्यान नहीं दिया है कि पांच दिन बाद कावंड मेला शुरू हो जाएगा और यहां से ऐतिहासिक डोला एवं भव्य शोभायात्रा निकाली जाती है। रास्ता खोद दिए जाने से पंरपरागत शोभायात्रा निकालने में बेहद दिक्कतें होगी। दीपांशू वार्ष्णेय का कहना है कि कई दिन से रास्ता अवरूद्ध है और यहां बेहद कछुआ गति से काम चल रहा है।
विज्ञापन


उखड़ी पड़ी है सड़क
खेरेश्वर चौराहे पर स्थित खेरेश्वरधाम मंदिर को जाने वाला मार्ग बदहाल है। सारसौल चौराहे से लेकर खैर बाईपास रोड, नांदा पुल, चौराहे के पास सड़क में अनगिनत गड्ढ़े हो गए हैं जो राहगीरों, वाहन चालकों की परेशानी का कारण बन रहे हैं। समय रहते इनकी मरम्मत न हुई तो यह कंकड़ कावंडियों के पांवों को जख्मी बनाएंगे। सारसौल चौराहे पर कांवड़ियों के मार्ग पर उखड़ी गिट्टियां सड़क पर बिखरी हुई हैं। हरिद्वार, नीलकंठ आदि से कांवड लाने वाले कांवड़ियों का जत्था निकलने भी लगा है।

रामघाट-कल्याण मार्ग से हजारों की संख्या में शिवभक्त कांवड़ लेकर जाते हैं। इसे देखकर नगर निगम एवं संबंधित विभागों द्वारा सड़कों पर हो रहे गड्ढ़ों को भरने का काम शुरू नहीं किया गया है। शहर के सेंटर प्वाइंट चौराहे से एसबीआई तिराहे की तरफ बढ़ने पर गिट्टियां बिखरी पड़ी हैं। बड़ी संख्या में शिक्त भक्त कांवड़ लेकर नंगे पांव चलते हैं। यह मार्ग खेरेश्वरधाम मंदिर की ओर भी जाता है। इससे उनके पांव घायल होंगे। दुबे पड़ाव चौराहे पर भी यही स्थिति है। इस मार्ग से भी बड़ी संख्या में कांवड़ियां निकलते हैं। राजस्थान, आगरा, हाथरस, मथुरा आदि जिलों से भक्त कांवड़ लेकर दुबे पड़ाव, आगरा रोड होकर निकलते हैं।

महाशिवरात्रि पर्व एवं कांवड यात्रा को लेकर नगर निगम समेत संबंधित विभागीय अफसरों को व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के निर्देश दिए गए हैं। पर्व से पूर्व ही सभी अव्यवस्थाओं को दूर कर लिया जाएगा। कांवडियों को किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होने दी जाएगी। - इंद्र विक्रम सिंह, जिलाधिकारी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें