राष्ट्रीय राजमार्ग बरेली (एनएच 530 बी) का निर्माण करा रही कंपनी के इंजीनियर व एक अन्य कर्मचारी को गांव जवार के कुछ युवकों ने धमकाने के साथ ही पिटाई कर दी। मामले में रिपोर्ट दर्ज हो गई है।
शीवेंद्र कुमार पुत्र अरुण कुमार निवासी हालकुमाम पीएनसी कैंप हाथरस के अनुसार ग्राम जवार निवासी अजय उर्फ करूआ पुत्र ओमप्रकाश, अंकित जोशी व उसके साथियों ने सड़क निर्माण को लेकर व्यवधान पैदा किया। सड़क निर्माण करा रही कंपनी के इंजीनियर प्रवीण कुमार और विजय कुमार के साथ उक्त युवकों ने गाली-गलौज करते हुए पिटाई की। ये घटना 10 जून की शाम छह बजे की बताई जा रही है। कोतवाल के अनुसार तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर पीड़ितों का चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया है।