हाईवे टमकौली मोड़ के पास बृहस्पतिवार देर रात एक बाइक अनियंत्रित होकर विद्युत खंभे से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार चाचा भतीजे की मौके पर ही मौत हो गई।
हाथरस के थाना सिकंद्राराऊ के गांव नगला बैरागी निवासी वीरपाल सिंह (18) पुत्र ठाकुरदास अपने रिश्ते के भतीजे चंद्रभान (20) पुत्र नाथू सिंह के साथ दिल्ली में किसी कंपनी में नौकरी करते थे। बृहस्पतिवार रात दोनों बाइक पर सवार होकर गांव आ रहे थे। रात दो बजे के आसपास टमकौली मोड़ पर बाइक अनियंत्रित होकर विद्युत खंभे से टकरा गई। हादसे में दोनों चाचा भतीजे ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उनके पास से मिले पहचान पत्र के आधार पर परिजनों को सूचित किया है।
मृतक का फाइल फोटो।- फोटो : GABHANA