फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पलवल ड्यूटी पर जा रहे युवक की दुर्घटना में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा से पलवल ड्यूटी पर जा रहे युवक की टप्पल क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। मथुरा नौहझील के गांव बहरी का 22 वर्षीय संजय कुमार पलवल हरियाणा में प्राइवेट नौकरी करते थे। वह छुट्टी से रविवार सुबह वापस बाइक से पलवल जा रहे थे। टप्पल क्षेत्र में पीपली के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आकर वह जख्मी हो गए। पुलिस घायल को जिला अस्पताल लेकर आई, जहां संजय को मृत घोषित कर दिया गया। खबर पाकर परिजन यहां पहुंचे और पोस्टमार्टम के बाद शव साथ में ले गए। वह छह भाई-बहनों में सबसे छोटा था। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें