आरएमपीयू से संबद्ध अलीगढ़, हाथरस, एटा व कासगंज में 36 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। समस्त जनपदों के नोडल समन्वयक और उप नोडल प्रभारी ने परीक्षा केंद्रों की तैयारियों से कुलपति को अवगत कराया।
बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झांसी की ओर से बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा के लिए अलीगढ़ मंडल में 36 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा कराने की जिम्मेदारी राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय (आरएमपीयू) को दी गई है। आरएमपीयू के कुलपति ने परीक्षा कराने के लिए सभी जिलों के डीएम से सहयोग मांगा है।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को परीक्षा को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए आरएमपीयू के शिविर कार्यालय पर में बैठक हुई। जिसमें बताया गया कि आरएमपीयू से संबद्ध अलीगढ़, हाथरस, एटा व कासगंज में 36 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। समस्त जनपदों के नोडल समन्वयक और उप नोडल प्रभारी ने परीक्षा केंद्रों की तैयारियों से कुलपति को अवगत कराया।
विज्ञापन
कुलपति प्रो. चंद्रशेखर ने कहा कि इस परीक्षा से शासन व विश्वविद्यालय के साथ-साथ संबंधित परीक्षा केंद्रों की प्रतिष्ठा भी जुड़ी है। पहले की तरह इस परीक्षा में सभी सहयोग प्रदान करें। कुलसचिव महेश कुमार ने बताया कि सभी परीक्षा केंद्र संबंधित जिले के जिलाधिकारी द्वारा अनुमोदन के बाद निर्धारित किए गए हैं। राजकीय विद्यालय, सहायता प्राप्त महाविद्यालय व विद्यालय सम्मिलित किए गए हैं, जो शासन के मानक अनुसार निर्धारित किए गए हैं।
इस अवसर पर प्रवेश परीक्षा के नोडल समन्वयक प्रो. प्रदीप कुमार, प्रो. अरुण कुमार गुप्ता, बीबीएस परिहार, एमएस छोंकर, प्रो. एके रस्तोगी, प्रो. शशि कपूर, प्रो. कुंवर पाल सिंह, प्रो. मृदुला गौतम, अफरोज आलम आदि मौजूद थे।