फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरएमपीयू : स्नातक व परास्नातक की परीक्षाएं 15 नवंबर से

सार

राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय अलीगढ़ प्रशासन ने स्नातक और परास्नातक परीक्षाओं की तारीखों का एलान कर दिया है।उन्होंने कहा कि कुलपति के आदेश पर तिथि बढ़ाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय अलीगढ़ प्रशासन ने स्नातक और परास्नातक परीक्षाओं की तारीखों का एलान कर दिया है। 15 नवंबर से परीक्षाएं होंगी। वर्ष 2022-23 स्नातक प्रथम व तृतीय सेमेस्टर और परास्नातक प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाएं 15 नवंबर से होंगी। विवि के कुलसचिव महेश कुमार ने बताया कि परीक्षा को लेकर तैयारियां चल रही हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा, विवि के कुलसचिव महेश कुमार ने बताया कि विवि से संबद्ध अलीगढ़, एटा, कासगंज व हाथरस के महाविद्यालयों में स्नातक व परास्नातक पाठ्यक्रम में प्रवेश लेने वाले छात्र-छात्राओं के लिए वेब पंजीकरण की तिथि 5 अक्तूबर तक बढ़ा दी गई है। पहले यह तिथि 16 सितंबर थी। उन्होंने कहा कि कुलपति के आदेश पर तिथि बढ़ाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें