फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरएमपीयू : बीएड और विधि के लिए परीक्षा केंद्र घोषित

विज्ञापन
विज्ञापन
राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय (आरएमपीयू) अलीगढ़ ने बीएड और विधि 2021-22 की परीक्षा के लिए 147 केंद्र घोषित कर दिए हैं। इन केंद्रों को अलीगढ़, कासगंज, हाथरस तथा एटा जिले में में बनाया गया है। बीएड की 12,822 छात्र-छात्राएं परीक्षाएं देंगी।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के कुलसचिव महेश कुमार ने बताया कि कुलपति प्रो. चंद्रशेखर के निर्देश पर बीएड और विधि-2021-22 की परीक्षा के लिए 19 नोडल केंद्र और 147 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। उन्होेंने कहा कि वीरांगना अवंतीबाई गर्वनमेंट डिग्री कॉलेज अतरौली, अलीगढ़, गर्वनमेंट डिग्री कॉलेज खैर, अलीगढ़, गर्वनमेंट पीजी कॉलेज छर्रा, अलीगढ़, राजकीय महाविद्यालय टप्पल, अलीगढ़, डीएस कॉलेज अलीगढ़, श्री वार्ष्णेय महाविद्यालय अलीगढ़, श्री टीकाराम कन्या महाविद्यालय अलीगढ़, राजकीय पीजी कॉलेज जलेसर एटा, जेएलएन पीजी कॉलेज, एटा, जनता डिग्री कॉलेज परसौं, एटा, राजकीय महाविद्यालय तरंगवा जैथरा, एटा, महाराणा प्रताप राजकीय कन्या महाविद्यालय सिकंदराराऊ, हाथरस, श्री रामेश्वर दास अग्रवाल कन्या पीजी कॉलेज, हाथरस, पीसी बागला कॉलेज हाथरस, सरस्वती विद्या मंदिर हाथरस, राजकीय डिग्री कॉलेज, कासगंज, गुंजडुंडवारा कॉलेज, गुंजडुंडवारा, कासगंज, श्रीमती शारदा जौहरी नगर पालिका कन्या महाविद्यालय कासगंज, केए कॉलेज पीजी कॉलेज को नोडल केेंद्र बनाया गया है।
प्रश्न पत्र को हल करने के लिए मिलेंगे तीन घंटे
3 सितंबर से बीएड प्रथम वर्ष की परीक्षा हो रही है। 15 सितंबर को पेपर कोड बीडी 106 की परीक्षा होगी। इसमें 13 ऐच्छिक प्रश्नों में से छात्रों को कोई दो प्रश्न पत्र हल करने होंगे। इसके लिए तीन घंटा समय तय किया गया है। विश्वविद्यालय के कुलसचिव महेश कुमार ने बताया कि छात्र को अपने चुने गए प्रश्न पत्र के अनुसार दो प्रश्न पत्र 50-50 प्रश्न हल करने हैं, लेकिन कुलपति ने विचारोपरांत दोनों प्रश्न पत्रों के लिए 2:30 बजे से 5:30 बजे का समय निर्धारित कर दिया है। पहले डेढ़ घंटा समय था।
विज्ञापन

बीएड और विधि की परीक्षाओं को लेकर तैयारियां तेज
अलीगढ़। राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय अलीगढ़ से संबद्ध महाविद्यालयों में बीएड व विधि प्रथम वर्ष की परीक्षाओं को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। परीक्षाएं तीन सितंबर से शुरू हो रही हैं। ओएमआर शीट पर 75 में से 50 प्रश्नों के जवाब देने होंगे।
वर्ष 2021-22 शैक्षिक सत्र के लिए बीएड की परीक्षाएं 3 सितंबर से होंगी, जो 21 सितंबर तक चलेंगी। एलएलबी व बीएएलएलबी की परीक्षाएं 5 सितंबर से होंगी, जो 22 सितंबर तक चलेंगी। इस परीक्षा में 75 प्रश्न बहुविकल्पीय प्रकार के पूछे जाएंगे। इनमें 50 प्रश्नों का उत्तर परीक्षार्थियों को देना होगा। परीक्षा की अवधि डेढ़ घंटे की होगी। विधि के छात्र-छात्राओं का कहना है कि दो पेपर के बीच केवल एक दिन का अंतराल रहेगा जो दो-तीन का होना चाहिए। अगर ऐसा होगा तो बेहतर तरीके
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें