फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rinku Singh: अंतिम ओवर में रिंकू ने ने जुझारू पारी खेल भारत को जितावाया, अलीगढ़वासी आनंदित, एसएसपी ने दी बधाई

Fri, 24 Nov 2023 12:51 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

रिंकू के स्वजन और प्रशंसक शाम सात बजे से ही टीवी सेट के सामने बैठ गए। भारत की पारी शुरू हुई, लेकिन दो विकेट जल्द गिर गए। स्वजन और प्रशंसकों की ख्वाहिश थी कि जल्द रिंकू क्रीज पर आएं और जीत दिला दें।
विज्ञापन
रिंकू सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ शहर की शान रिंकू सिंह एक बार फिर प्रशंसकों की उम्मीदों पर खरे उतरे। रिंकू ने अपनी स्टाइल में अंतिम गेंद पर छक्का मारा, लेकिन नो बॉल होने के कारण वो मान्य नहीं रहा। हालांकि रिंकू की मारी काफी अहम रही। विशाखापट्नम में रिंकू के बल्ले से निकले रन भारत की जीत में काफी अहम रहे।

विज्ञापन



  
रिंकू सिंह जब क्रीज पर उतरे, तब मैच में भारत-ऑस्ट्रेलिया बराबरी पर थे, लेकिन सूर्य कुमार यादव के आउट होते ही मैच जिताने की जिम्मेदारी रिंकू पर आ गई। उन्होंने शानदार चौके-छक्के की मदद से भारत को दो विकेट से जीत दिला दी। रिंकू के भारतीय एकादश होने की जानकारी मिलते ही उनके स्वजन और प्रशंसक शाम सात बजे से ही टीवी सेट के सामने बैठ गए। भारत की पारी शुरू हुई, लेकिन दो विकेट जल्द गिर गए।
विज्ञापन


विज्ञापन


स्वजन और प्रशंसकों की ख्वाहिश थी कि जल्द रिंकू क्रीज पर आएं और जीत दिला दें। वह आए और रन छक्का मारकर जीत दिला दी। रिंकू सिंह के कोच मसूदुज्जफर अमीनी और मोहम्मद जीशान ने रिंकू सिंह को भारत को जिताने पर बधाई दी।  अर्जुन सिंह फकीरा ने कहा कि रिंकू ने शानदार पारी खेली है।  रिंकू की बल्लेबाजी और भारत की जीत पर वार्ष्णेय मंदिर में आतिशबाजी की गई।



एसएसपी ने रिंकू को दी बधाई 
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कलानिधि नैथानी ने भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले रिंकू सिंह के साथ स्वयं की तस्वीर एक्स पर पोस्ट की है। उन्होंने पोस्ट में अलीगढ़ की शान, रिंकू एक बार फिर चैंपियन लिखा है।
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें