कस्बा के जीटी रोड स्थित पेट्रोल पंप के सेल्समैन से रुपये छीन ले जाने के मामले में कार सवार दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
पंप स्वामी विपिन कुमार यादव ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि बृहस्पतिवार शाम करीब साढ़े पांच बजे सेल्समैन गाड़ियों में तेल भर रहे थे। इसी दौरान एक कार चालक ने 35 सौ रुपये का डीजल भरवाया और बिना पेमेंट किए कार लेकर सिकंदराराऊ की ओर भाग गए। सेल्समैन बृजेश कुमार शर्मा ने बाइक सवार की मदद से कार को अकराबाद टोल प्लाजा पर रोका लिया और चालक से डीजल के रुपये मांगे तो उसने अपने एक अन्य साथी की मदद से सेल्समैन को कार में डालकर अलीगढ़ की ओर ले गए। रास्ते में आरोपियों ने हथियारों के बल पर सेल्समैन की जेब में रखे 5400 रुपये निकालकर ले गए हैं। थाना पुलिस का कहना है कि कार नंबर सहित दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।