फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: कॉलेज प्रबंधक सहित आठ पर रिपोर्ट दर्ज, जानलेवा हमले का है आरोप

Sun, 21 Jul 2024 04:10 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

काॅलेज के प्रबंधक रणजीत सिंह अपने परिवार के लोगों के साथ उनके खेत पर आए। दुर्गेश चौधरी व रणजीत सिंह ने मारने का आदेश दिया। इसके बाद आरोपियों ने उन्हें पीटा। शिवा चौधरी ने लाइसेंसी रिवाल्वर से फायर किया जिसमें वह बाल-बाल बचे।
विज्ञापन
पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

न्यायालय के आदेश पर एक कॉलेज के प्रबंधक सहित आठ लोगों पर जानलेवा हमले के आरोप में रिपोर्ट दर्ज हुई है। गांव अर्राना निवासी सोनवीर सिंह पुत्र सुरेंद्र सिंह ने यह रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन


सोनवीर सिंह के अनुसार 2 जनवरी की सुबह दस बजे एक काॅलेज के प्रबंधक रणजीत सिंह अपने परिवार के लोगों के साथ उनके खेत पर आए। दुर्गेश चौधरी व रणजीत सिंह ने मारने का आदेश दिया। इसके बाद आरोपियों ने उन्हें पीटा। शिवा चौधरी ने लाइसेंसी रिवाल्वर से फायर किया जिसमें वह बाल-बाल बचे।

कोतवाली पुलिस के अनुसार न्यायालय के आदेश पर काॅलेज प्रबंधक रणजीत सिंह, शिवा चौधरी, दुर्गेश चौधरी, मुन्नी देवी, नेहा उर्फ गौरी, ऊषा निवासी गांव बझेड़ा, हालमुकाम स्वर्ण जयंती नगर, अलीगढ़ शहर, धर्मवीर सिंह, ललितेश देवी निवासी गांव गहलऊ थाना गोंडा के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें