युवक कपड़ा व्यापारी के यहां काम करता था। दुकान मालिक द्वारा समय से पैसा न देने के कारण युवक ने नौकरी छोड़ दी। आरोप है कि अब कपड़ा व्यापरी अपने साथी के साथ मिलकर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। जिससे महिला, उसका बेटा और परिवार भयभीत है।
कस्बा के एक कपड़ा व्यापारी पर जान से मारने की धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज हुई है। मोहल्ला बोहरान निवासी सुमन देवी पत्नी स्व. विजय कुमार के अनुसार उनका बेटा कपिल शर्मा कस्बे के अरिहंत जैन की दुकान पर नौकरी करता था।
विज्ञापन
दुकान मालिक द्वारा समय से पैसा न देने के कारण बेटे ने नौकरी छोड़ दी। आरोप है कि अब अरिहंत जैन अपने साथी धर्मेन्द्र व अभिषेक सोलंकी के साथ मिलकर उसके बेटे को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। जिससे महिला, उसका बेटा और परिवार भयभीत है। पुलिस ने अरहिंत जैन सहित तीनों आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली है।