टप्पल थाना क्षेत्र के गांव सालपुर में कूटरचित व फर्जी त्यागपत्र बनवाकर सोसाइटी की संपत्ति हड़पने के मामले में एसएसपी के आदेश पर दो महिलाओं सहित दस लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
पीड़ित कर्मवीर पुत्र बदन सिंह ग्राम सालपुर ने अन्य ग्रामीणों की मौजूदगी में बताया कि कर्मवीर पुत्र छिद्दा ने दुर्योधन पुत्र श्यौदान, चंद्रवीर पुत्र धारा, गंभीर पुत्र डागुर, चंद्रवीर, पूजा पत्नी कर्मवीर, मुकेश पुत्र खूबी, अजय पुत्र सुरेंद्र, प्रताप पुत्र सतवीर, अमरावती पत्नी छिद्दी निवासी गिड़गीसी माजरा सालपुर के साथ मिलकर सोसाइटी की संपत्ति हड़पने के उद्देश्य से फर्जी दस्तावेज बनाए।
फर्म्स सोसाइटी एवं चिट्स आगरा से सूची पंजीकृत कराए बिना संस्था की भूमि खाता संख्या 255 गाटा संख्या 116अ/ 1.6836 व 116ब/0.207 को अपनी पत्नी पूजा देवी के पक्ष में निष्पादित कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने कर्मवीर पुत्र छिदद्दा, दुर्योधन पुत्र श्यौदान, चंद्रवीर पुत्र धारा सिंह, गंभीर पुत्र चंद्रवीर, पूजा पत्नी कर्मवीर, मुकेश पुत्र खूबीराम, भूपेंद्र पुत्र सत्यपाल, अजय पुत्र सुरेंद्र, प्रताप पुत्र सत्यवीर, अमरावती पुत्र छिद्दी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है।