फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: कार बैक करने पर बाइक से टकराई, प्रधान से मारपीट पर तीन के खिलाफ रिपोर्ट

Tue, 28 Mar 2023 11:06 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

ग्राम प्रधान से मारपीट की गई और जातिसूचक शब्दों से अपमानित किया। प्रधान की तहरीर पर पुलिस ने एससी-एसटी अधिनियम व मारपीट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
प्रधान अमित कुमार राना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अतरौली विकास खंड कार्यालय के सामने बाइक से कार टकरा जाने के विवाद में ग्राम प्रधान से कुछ लोगों ने मारपीट करते हुए जाति सूचक शब्दों का इस्तेमाल कर अपमानित किया। पुलिस ने दो नामजद व एक अज्ञात समेत तीन लोगों के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज की है। प्रधान ने इसकी शिकायत कोतवाली में दे दी है। 

विज्ञापन


बिजौली ब्लॉक के गांव छौगवां के प्रधान अमित कुमार राना ने बताया कि मंगलवार को सुबह करीब 11 बजे वह किसी कार्य से तहसील जा रहे थे। अतरौली ब्लॉक के गेट के सामने उनके कुछ परिचित मिल गए, तो वह उनसे बातचीत करने लगे। इस दौरान उन्होंने अपनी कार पीछे बैक की,  तो सड़क के सहारे खड़ी बाइक से कार टकरा गई। 

आरोप है कि इस विवाद में कस्बा निवासी अतुल गुप्ता ने अपने भतीजे संदीप गुप्ता व एक अज्ञात के साथ मिलकर ग्राम प्रधान से मारपीट की और जातिसूचक शब्दों से अपमानित किया। प्रधान की तहरीर पर पुलिस ने एससी-एसटी अधिनियम व मारपीट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें