फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्ते के चाचा ने चार साल की बच्ची से किया दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के एक गांव में शनिवार की रात रिश्ते के चाचा ने बिस्कुट दिलाने के बहाने चार साल की बच्ची से दुष्कर्म किया। बच्ची के चिल्लाने पर उसने उसकी पिटाई भी की। रोने पर वह बच्ची को छोड़कर भाग गया। पुलिस ने मासूम को चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शनिवार की रात रिश्ते का चाचा बच्ची को बिस्कुट दिलाने के बहाने अपने घर ले गया। घर ले जाकर उसने बच्ची से दुष्कर्म किया। चिल्लाने पर उसकी पिटाई भी की, उसके बाद घर पर छोड़कर भाग गया। बच्ची रोती हुई घर पहुंची और मां को पूरी बात बताई।
सूचना पर पहुंची बरला पुलिस ने मासूम को डॉक्टरी परीक्षण के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी घनश्याम सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश जारी है। सीओ बरला अभय कुमार पांडेय ने बताया कि तहरीर के आधार पर गंदी बात सिखाने व मारपीट करने को लेकर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें