फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh: नगर निगम के नलों में नहीं आ रहा नियमित पानी, इस गली में छह महीने से है पेयजल संकट

Mon, 04 Nov 2024 05:23 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

स्थानीय लोगों ने बताया कि घरों में लगे नलों में जल निगम से पीने का पानी आने का समय निर्धारित नहीं है। मोहल्ले में करीब 200 घर हैं, जहां पेयजल संकट है।
विज्ञापन
रावण टीला तीन पीपल वाली गली में पानी की समस्या - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ महानगर के रावणटीला के तीन पीपलवाली गली में छह महीने से पेयजल संकट है। मोहल्ले में लगे हैंडपंप से पानी लाने के लिए लोग मजबूर हैं। 

विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने बताया कि घरों में लगे नलों में जल निगम से पीने का पानी आने का समय निर्धारित नहीं है। मोहल्ले में करीब 200 घर हैं, जहां पेयजल संकट है। शिकायत के बाद भी समाधान नहीं हो रहा है। जल निगम के अवर अभियंता नरेंद्र कुमार ने बताया कि लोगों की शिकायतों का निस्तारण कराएंगे।

छह महीने से पेयजल संकट है। इस बारे में शिकायत की गई, लेकिन समाधान नहीं हुआ।-विमला शर्मा
मोहल्ले में लगे हैंडपंप से पीने के लिए पानी लाना पड़ता है। समस्या का निराकरण होना चाहिए।-सुधा
नलों में पेयजल आपूर्ति का समय निर्धारित नहीं है। इससे पेयजल का संकट बढ़ता जा रहा है।-उमिलेश देवी
पेयजल की समस्या का समाधान होना चाहिए। हैंडपंप से लाने में लोगों को दिक्कतें होती हैं।-सत्यवती देवी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें