फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एएमयू में कक्षाएं यूजीसी के निर्देश के बाद शुरू होंगी कुलपति की अध्यक्षता में हुई बैठक में लिया गया फैसला

विज्ञापन
एएमयू - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
अलीगढ़ । कोरोना वायरस की महामारी के चलते हुए लॉक डाउन में अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय प्रशासन ने विद्यार्थियों के शैक्षणिक करियर को प्रभावित होने से बचाने का फैसला लिया है। तय किया गया है की आनलाइन क्लासेस ज्यादा से ज्यादा चलाई जायेंगी तथा इसमें शिक्षक एवं छात्र ज्यादा से ज्यादा संख्या में भाग लें।  कुलपति प्रो. तारिक मंसूर की अध्यक्षता में सोमवार को फैकल्टियों के डीन और प्रिन्सिपलों की एक मीटिंग हुई जिसमें इस बात पर बल दिया गया कि छात्र व छात्राओं का शैक्षिक करियर कम से कम प्रभावित होना चाहिये।  मीटिंग में यह विश्वास व्यक्त किया गया कि सभी शिक्षक संकट की इस घड़ी में छात्रों के हित में अपना भरपूर सहयोग प्रदान करेंगे। क्योंकि यह जनस्वास्थय का विषय है इसलिये क्लासेस और शैक्षिक गतिविधियां यूजीसी व मानव संसाधन विकास मंत्रालय के निर्देशों के अनुसार प्रारंभ होंगी। इस दौरान सभी फैकल्टियों, विभागों और केन्द्रों में आनलाइन कक्षाओं को प्रोत्साहित किया जायेगा। शिक्षकों एवं छात्रों को इसमें ज्यादा से जयादा भाग लेने के लिये प्रेरित किया जायेगा। इस मामले की समय-समय पर समीक्षा की जायेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें