अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) के जेएन मेडिकल कॉलेज के आई बैंक में नेत्रदान करने वाले लोगों का पंजीकरण शुरू हो गया है, जो छह महीने से नवीनीकरण के चलते अटका था। कॉर्नियल रिट्रीवल सर्विसेज और प्रत्यारोपण कार्यक्रम भारत सरकार से मंजूरी के बाद शुरू कर दिया गया है। बता दें कि अमर उजाला में 10 जून के अंक में जेएन मेडिकल कॉलेज के आई बैंक का नवीनीकरण अटका शीर्षक से खबर छपी थी।
कार्यवाहक चिकित्सा अधीक्षक प्रो मोहम्मद आफताब ने बताया कि नेत्र ओपीडी परिसर में नैदानिक मूल्यांकन और संभावित प्राप्तकर्ताओं के पंजीकरण की सुविधा बुधवार, बृहस्पतिवार और शनिवार को ओपीडी समय के दौरान उपलब्ध रहेगी। नेत्रदान करने में रुचि रखने वाले व्यक्ति बुधवार, बृहस्पतिवार और शनिवार को कार्य दिवस के दौरान अपना पंजीकरण करा सकते हैं और शपथ ले सकते हैं।
उन्होंने नेत्रदान से संबंधित आपात स्थिति के मामले में नेत्र बैंक के आपातकालीन नंबर 0571-2700920, एक्सटेंशन 7171 पर सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक या मोहम्मद साबिर के मोबाइल नंबर 8534881103, मोहम्मद शमीम के 9997269402, डॉ. मोहम्मद साकिब 9634123800 और डॉ जिया सिद्दीकी के मोबाइल नंबर 9756604641 पर से संपर्क किया जा सकता है।
आई बैंक में नेत्र दाताओं का पंजीकरण, कॉर्नियल रिट्रीवल सर्विसेज और ट्रांसप्लांटेशन कार्यक्रम शुरू हो गया है। इसके लिए कॉर्नियल रिट्रीवल सर्विसेज और प्रत्यारोपण कार्यक्रम भारत सरकार से मंजूरी मिल गई है। -प्रो. हारिस एम खान, प्राचार्य, जेएन मेडिकल कॉलेज, एएमयू