अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) के कुलसचिव मोहम्मद इमरान ने सोमवार को कार्यभार संभाल लिया। वह रविवार को अलीगढ़ आ गए थे।
2011 बैच के आईपीएस अधिकारी मोहम्मद इमरान इससे पहले पुलिस अधीक्षक (एसपी) रेलवे के पद पर झांसी में तैनात थे। वह चौथे आईपीएस अधिकारी हैं, जो कुलसचिव का जिम्मा संभाल रहे हैं। इसके बाद उन्होंने सुरक्षा और अकादमिक से जुड़े लोगों से बातचीत की। कुलसचिव ने एएमयू के बारे में जानकारी हासिल की है। साथ ही, यहां लॉ एंड ऑर्डर के बारे मेें भी इनपुट जुटाए। ब्यूरो