फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौड़ा होगा लाल डिग्गी रोड, अतिक्रमण हटाने के लिए सात दिन का समय

विज्ञापन
विज्ञापन
मैरिस रोड को एएमयू-नगर निगम से जोड़ने वाला लाल डिग्गी रोड को चौड़ा किया जाएगा। नगर निगम की टीम ने मंगलवार को पैमाइश कर अवैध कब्जे का चिन्हांकन किया है। इस दौरान पैमाइश में 3 से 5 मीटर अवैध कब्जा पाया गया है। मकान, दुकान व फ्लैट वाले इन कब्जाधारियों को लाल निशान लगाकर सात दिन का समय दिया है कि वे खुद हटा लें अन्यथा नगर निगम इन्हें ध्वस्त कर देगा।
विज्ञापन

लालडिग्गी तिराहे पर स्मार्ट सिटी का हैविटेट सेंटर बनकर तैयार हुआ है, जिसका शुभारंभ करने मुख्यमंत्री आने वाले हैं। उससे पहले इस पूरे इलाके को सुंदर व चौड़ा किया जा रहा है। इसी कवायद के क्रम में अब्दुल्ला कॉलेज से लाल डिग्गी तिराहे तक की सड़क को चौड़ा करना तय हुआ है। मंगलवार को सहायक नगर आयुक्त टीपी सिंह ने संपत्तिकर की टीम संग पैमाइश की। जिसमें तीन से पांच मीटर तक के अवैध कब्जों पर लाल निशान लगाया गया। नगर निगम रिकार्ड के अनुसार यह सड़क 10 से 15 मीटर चौड़ी है। मगर मौके पर 3 से 5 मीटर अवैध कब्जा है। इसकी जद में आने वाले मकान, दुकान व अपार्टमेंट पर निशान लगा दिए गए हैं। या तो सात दिन में ये खुद तोड़ लें। वरना जेसीबी से इन्हें गिराया जाएगा। अगर नगर निगम जेसीबी चलाएगा तो कई बहुमंजिला इमारत शामिल हैं, जो गिराई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें