फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: सगे भाइयों को ट्रैक्टर ने टक्कर मारी, एक की मौत

Thu, 21 Mar 2024 12:23 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

बाइक पर सवार दो युवक नगला बीधा से अपने गांव के लिए लौट रहे थे। रास्ते में गांव कुमरौआ में ईंट-भट्ठे के सामने एक ट्रैक्टर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गई। दोनों को छर्रा के सरकारी अस्पताल पहुंचाया जहां एक युवक को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

20 मार्च की शाम कुमरौआ ईंट-भट्ठे के सामने एक ट्रैक्टर ने बाइक सवार सगे भाइयों को टक्कर मार दी। हादसे में एक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


हाथरस जनपद के थाना सिकंदराराऊ के गांव नोजरपुर निवासी सगे भाई राजेंद्र सिंह व थान सिंह पुत्रगण परसादीलाल बुधवार को बाइक से गांव नगला बीधा में अपनी रिश्तेदारी में आए थे। शाम के समय नगला बीधा से अपने गांव के लिए लौट रहे थे। रास्ते में गांव कुमरौआ में ईंट-भट्ठे के सामने एक ट्रैक्टर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गई।

राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को छर्रा के सरकारी अस्पताल पहुंचाया जहां 27 वर्षीय थान सिंह को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल राजेंद्र को जेएन मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किया गया है। सूचना पर नगला बीधा निवासी उनके रिश्तेदार सहित गांव से परिजन भी पहुंच गए थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं हादसा होते ही ट्रैक्टर छोड़कर चालक भाग निकला था। पुलिस ने ट्रैक्टर को थाने में खड़ा कराया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें