फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: भगवान महावीर जन्मकल्याणक पर धूमधाम से निकली रथयात्रा, गूंजे जयकारे

विज्ञापन
भगवान महावीर की रथयात्रा निकालते जैन समाज के लोग। - फोटो : Samvad
विज्ञापन
जैन समाज द्वारा भगवान महावीर का 2622 वां जन्म कल्याणक सोमवार को धर्म प्रभावना के साथ उल्लास एवं धार्मिक तरीके से मनाया गया। महानगर के खिरनीगेट स्थित श्री लख्मीचन्द्र पांड्या खंडेलवाल दिगंबर जैन मंदिर श्रीजी की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। मंदिर में श्रीजी का अभिषेक एवं शांति धारा हुई।
विज्ञापन

इससे पूर्व प्रात: सभी पात्रों का चयन बोलियों से किया गया। फिर प्रभात फेरी निकाली गई। जो हाथरस अड्डा, जीटी रोड, दुबे का पड़ाव, मदारगेट, अचल ताल होते हुए बड़े मंदिर पर समाप्त हुई। पालकी यात्रा बैंडबाजे के साथ भक्तिपूर्वक निकाली गई। समापन पर भजन हुए।

जैन युवा समिति द्वारा आगरा रोड पर निशुल्क भोजन का वितरण किया गया। श्रीजी को रथ पर बैठने का सौधर्म इंद्र का विजय कुमार जैन, पारस जैन परिवार, सारथी आशा रानी पांड्या परिवार न्यूयॉर्क, छोटे रथ के सारथी बनने का राजेंद्र जैन, इंद्र बनने का अम्बुज जैन परिवार, महेंद्र कुमार जैन, सौरभ जैन पांड्या, मुकेश जैन, गगन जैन, कुबेर इंद्र संजय जैन, प्रतीक जैन, संजीव पाटनी आदि को मिला। रथ यात्रा में मुख्य रूप से सबसे आगे जैन ध्वज, रथ एवं प्रमुख बैंड यात्रा की शोभा बढ़ा रहे थे और श्रद्धालु झूमते रहे। आयोजन में प्रतिष्ठाचार्य राकेश भैया, पूर्व विधायक जगवीर किशोर जैन, प्रद्युम्मन कुमार जैन, सुरेश कुमार जैन, मुकेश कुमार जैन, विजय कुमार जैन, राजीव जैन, अतुल जैन, नरेंद्र कुमार जैन, मयंक जैन आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें