फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: किशोरी से दुष्कर्म कर वीडियो बनाया, रिपोर्ट दर्ज, आरोपी फरार

Fri, 05 Apr 2024 11:40 PM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

आरोपी गांव आकर किशोरी को बहलाकर अपने साथ बाइक पर ले गया। इसके बाद बिजली घर के पास गन्ने के लगे कोल्हू में ले जाकर दुष्कर्म किया। मोबाइल पर दुष्कर्म करते हुए वीडियो भी बना लिया। इस वीडियो को उसने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
विज्ञापन
एफआईआर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 17 वर्षीय किशोरी को एक युवक बहलाकर आने साथ ले गया और दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं दुष्कर्म का वीडियो भी बना लिया, जिसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। मामले में रिपोर्ट दर्ज हो गई है।

विज्ञापन


किशोरी के पिता के अनुसार वारदात 25 मार्च की है। सौंगरा गांव निवासी रामू पुत्र मुन्ना गांव आकर उनकी बेटी को बहलाकर अपने साथ बाइक पर ले गया। इसके बाद बिजली घर के पास गन्ने के लगे कोल्हू में ले जाकर दुष्कर्म किया। मोबाइल पर दुष्कर्म करते हुए वीडियो भी बना लिया।

इस वीडियो को उसने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। आरोपी द्वारा बनाया गया वीडियो उनके मोबाइल पर भी आया तो वह सन्न रह गए। वहीं बेटी ने भी अपने साथ ही हुई घटना की जानकारी परिवार वालों को दी। पीड़ित पिता ने आरोपी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस के अनुसार आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे पकड़ा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें