फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: एसएसपी दफ्तर पर आत्मदाह की कोशिश से पहले पकड़ा दुष्कर्म पीड़िता को

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा के युवक से प्रेम विवाह करने वाली राजस्थान की महिला बुधवार को आत्मदाह के इरादे से एसएसपी दफ्तर पहुंच गई। हालांकि आत्मदाह से पहले उसे पकड़ लिया गया। बाद में पुलिस अधिकारियों को विषय बताते हुए उसे महिला थाना को सौंप दिया गया। महिला का मेडिकल परीक्षण कराने के बाद समझाते हुए उसे परिवार को सौंप दिया गया। वह खुद के साथ दुष्कर्म के मामले में आरोपी जेठ पर कार्रवाई न होने से आहत होकर आत्मदाह के इरादे से आई थी।
विज्ञापन





राजस्थान की उक्त महिला ने दो साल पहले गोंडा के युवक से प्रेम विवाह किया था। इसके कुछ दिन बाद से ही दंपती में विवाद शुरू हो गया। इसके बाद फरवरी माह में महिला ने जेठ सहित चार लोगों के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया था। मगर आरोप है कि उस मुकदमे में पुलिस ने कार्रवाई करने के बजाय अंतिम रिपोर्ट लगा दी। इसी बात से नाराज होकर महिला बुधवार को एसएसपी दफ्तर पहुंच गई।



उसके बैग में बोतल में पेट्रोल रखा था। महिला ने गेट पर पहुंचते ही बैग से पेट्रोल की बोतल निकाली मगर उसे देखते ही वहां मौजूद पुलिस कर्मियों की नजर पड़ गई। आनन-फानन में पुलिस कर्मियों ने उसे पकड़ लिया और हाथ में लगी बोतल को छीन लिया। महिला को समझते हुए उससे बात की और अधिकारियों को विषय बताया।
विज्ञापन




हालांकि उस समय तक अधिकारी वहां से जा चुके थे। बाद में महिला थाना पुलिस वहां पहुंची और महिला को साथ ले गई। उसे समझाते हुए उसका मेडिकल परीक्षण कराया। इंस्पेक्टर महिला थाना के अनुसार मामले में अधिकारियों के स्तर से समीक्षा की जा रही है कि किन कारणों से गोंडा पुलिस ने अंतिम रिपोर्ट लगाई। बाकी महिला को समझाते हुए परिवार को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें