फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RMPSU: यूनिवर्सिटी की ग्रीष्मावकाश घोषणा पर रम्पुटा को आपत्ति, 46 दिन की छुट्टियों के लिए दिया ज्ञापन

Tue, 14 May 2024 11:29 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय ने 18 मई से 30 जून 2024 तक ग्रीष्मावकाश घोषित किया है। इस पर राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय शिक्षक संघ ने आपत्ति दर्ज कराई है। रम्पुटा 46 दिन के अवकाश की मांग कर रहा है।
विज्ञापन
राजा महेंद्र प्रताप सिंह यूनिवर्सिटी कैम्प कार्यालय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय (आरएमपीएसयू) की ग्रीष्मावकाश घोषणा पर राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (रम्पुटा) ने आपत्ति जताई है। इस दौरान कुलसचिव को ज्ञापन सौंपा गया। 

विज्ञापन


रम्पुटा के महामंत्री प्रो. रनवीर सिंह ने बताया कि विश्वविद्यालय से संबद्ध सभी महाविद्यालयों में 18 मई से 30 जून 2024 तक ग्रीष्मावकाश घोषित किया गया है। हालांकि, विश्वविद्यालय के शैक्षिक कैलेंडर के अनुसार यह ग्रीष्मावकाश 16 मई से 30 जून 2024 तक कुल 46 दिन प्रस्तावित है। उन्होंने कहा कि कुलसचिव ने अवकाश 18 मई से 3 जुलाई 2024 तक करने का आश्वासन दिया था, लेकिन ग्रीष्मावकाश में भी कटौती कर दी गई, जिसका रम्पुटा विरोध करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें